Edited By Radhika,Updated: 23 Apr, 2026 01:50 PM

SUV के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जानी- मानी SUV Renault duster ने सुरक्षा के मामले में झंडे गाड़ दिए हैं। इस एयसूवी को BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
ऑटो डेस्क: SUV के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जानी- मानी SUV Renault duster ने सुरक्षा के मामले में झंडे गाड़ दिए हैं। इस एयसूवी को BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
BNCAP में रहा शानदार प्रदर्शन
भारत NCAP के परीक्षणों में नई डस्टर ने वयस्कों और बच्चों, दोनों की सुरक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.49 अंक मिले। बच्चों की सेफ्टी के मामले में इसे 49 में से 45 अंक मिले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि टेस्टिंग के दौरान इस एसयूवी का बॉडी स्ट्रक्चर और इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी फीचर्स पूरी तरह स्थिर पाए गए

इंजन और परफॉर्मेंस
पहला Turbo TCe 160 इंजन है, जो 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरा Turbo TCe 100 मिलता है, जो 100 PS की पावर और 160 Nm की टॉर्क देता है। इसमें Strong Hybrid E-Tech 160 का ऑप्शन भी अवेलेबल है, जो 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है। साथ ही इसमें 1.4 kWh का बैटरी पैक भी दिया है, जो बेहतरीन माइलेज और स्मूथ ड्राइविंग का अनुभव देता है।