Edited By Radhika,Updated: 25 Mar, 2023 12:55 PM
Royal Enfield ने भारत में 2023 Interceptor 650 और Continental GT 650 की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही दोनों मॉडल्स को पेश किया था। इन दोनों बाइक्स को अपडेटेड मॉडल के रुप में पेश किया गया है , जिनमें एक नई सीट, एक यूएसबी चार्जिंग...
ऑटो डेस्क: Royal Enfield ने भारत में 2023 Interceptor 650 और Continental GT 650 की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही दोनों मॉडल्स को पेश किया था। इन दोनों बाइक्स को अपडेटेड मॉडल के रुप में पेश किया गया है , जिनमें एक नई सीट, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, नया स्विचगियर और एक एलईडी हेडलैंप शामिल हैं।
इसके अलावा दोनों में नई कलर स्कीम भी दी गई है। इंटरसेप्टर ब्लैक रे और बार्सिलोना ब्लू के साथ-साथ कैली ग्रीन और ब्लैक पर्ल नामक डुअल-टोन शेड में पेश किया गया है। कॉन्टिनेंटल जीटी स्लिपस्ट्रीम ब्लू और एपेक्स ग्रे रंग में आती है। दोनों मॉडल्स में ब्लैक्ड-आउट इंजन, एग्जॉस्ट और अलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर्स हैं।