कार प्रेमियों के लिए खुशखबरी, सितंबर में धमाल मचाने आ रही हैं 5 नई गाड़ियां; चेक करें डिटेल्स

Edited By Updated: 31 Aug, 2025 03:01 PM

upcoming car launches india september 2025

सितंबर 2025 में भारतीय ऑटो बाजार में कई नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं, जिनमें Vinfast VF6 और VF7, Maruti Escudo SUV, Mahindra Thar Facelift, Citroen Basalt X और Volvo EX30 EV शामिल हैं। ये कारें एडवांस फीचर्स और आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस होंगी।...

नेशनल डेस्क: अगर आप सितंबर 2025 में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास कई बेहतरीन विकल्प होंगे। त्योहारों से पहले का समय ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए नए ग्राहकों को आकर्षित करने का बेहतरीन मौका होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कई नामी कंपनियां अपनी नई कारें बाजार में लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें Vinfast VF6 और VF7, Maruti Escudo SUV, Mahindra Thar Facelift, Citroen Basalt X और Volvo EX30 EV शामिल हैं।

Vinfast VF6 और VF7
वियतनाम की ईवी निर्माता कंपनी Vinfast 6 सितंबर 2025 से भारत में अपनी बिक्री की आधिकारिक शुरुआत करने जा रही है। VF6 में 59.6 kWh की बैटरी मिलेगी, जो लगभग 480 किमी की रेंज दे सकती है। वहीं VF7 में 70.8 kWh की बैटरी दी जाएगी, जिसकी अनुमानित रेंज करीब 450 किमी होगी। दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रोडक्शन तमिलनाडु के तूतीकोरिन प्लांट में किया जाएगा। यह भारत के ईवी बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

Maruti Escudo 
मारुति सुजुकी 3 सितंबर को अपनी नई मिड-साइज SUV Escudo को पेश करेगी। यह ग्रैंड विटारा से बड़ी SUV होगी और उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलेगा। कंपनी इसे Arena डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचेगी। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹10 लाख (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है।

Mahindra Thar Facelift
महिंद्रा अपनी पॉपुलर ऑफ-रोड SUV Thar (3-डोर) का फेसलिफ्ट वर्जन सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च कर सकती है। इस नए मॉडल में एक्सटीरियर अपडेट्स और 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। हालांकि, इंजन विकल्पों में कोई बदलाव नहीं होगा। यह SUV अब और अधिक मॉडर्न और एडवांस फीचर्स के साथ बाजार में आएगी।

Citroen Basalt X
Citroen India ने 22 अगस्त से अपनी नई कार Basalt X की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसे ₹21,000 के टोकन अमाउंट पर बुक किया जा सकता है। लॉन्चिंग मिड-सितंबर में होने की संभावना है। इसमें नया कलर स्कीम और एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। इंजन विकल्प में 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन रहेगा, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आ सकता है।

Volvo EX30 – वोल्वो की सबसे किफायती EV
Volvo की यह अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार मानी जा रही है। EX30 में 69 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो लगभग 480 किमी (WLTP) की रेंज देगा। इसमें 150 kW DC फास्ट चार्जर की सुविधा होगी, जिससे बैटरी को सिर्फ 25 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!