मारुति सुजुकी ने 2026-27 में की दमदार शुरुआत, अप्रैल में बेचीं 1.91 लाख कारें, मार्केट शेयर बढ़कर 42% हुआ

Edited By Updated: 03 May, 2026 11:46 AM

maruti suzuki india to increase market share to 42 in 2026 27

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत 42 % बाजार हिस्सेदारी के साथ की है, जो पिछले वित्त वर्ष के 39 % से अधिक है। उद्योग के अनुमानों के अनुसार कंपनी ने अप्रैल में 1,91,122 इकाइयों की रिकॉर्ड...

ऑटो डेस्क: देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत 42 % बाजार हिस्सेदारी के साथ की है, जो पिछले वित्त वर्ष के 39 % से अधिक है। उद्योग के अनुमानों के अनुसार कंपनी ने अप्रैल में 1,91,122 इकाइयों की रिकॉर्ड घरेलू बिक्री दर्ज की और इस महीने बाजार हिस्सेदारी में लगभग तीन प्रतिशत अंकों की वृद्धि की है।

PunjabKesari

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री), पार्थो बनर्जी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हालांकि कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि की अगुवाई उसकी यात्री कारों ने की है, लेकिन इसमें एसयूवी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा, ''हमने अप्रैल में रिकॉर्ड बिक्री के साथ नए वित्त वर्ष की शानदार शुरुआत की है और बाजार हिस्सेदारी भी हासिल की है।''

PunjabKesari

कंपनी की इससे पहले की सबसे अधिक घरेलू बिक्री दिसंबर 2025 में 1,82,165 इकाइयों की थी। इस साल अप्रैल में यात्री कारों की बिक्री 96,725 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 68,244 इकाई थी। बनर्जी ने कहा, ''एसयूवी में हमने अप्रैल में 55,065 इकाइयों की अब तक की सबसे अधिक बिक्री की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 141.6 प्रतिशत अधिक है। हम शीर्ष स्थान के लगभग करीब हैं।''

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!