विजन पंजाब 2047 : पंजाब को फिर से नंबर एक बनाने का संकल्प

Edited By Updated: 24 May, 2026 04:06 AM

vision punjab 2047 a pledge to make punjab number one again

पंजाब : यह नाम सुनते ही मन में उठती हैं वो लहरें, जो गेहूं के खेतों में लहराती हैं, वो शौर्य जो हरिमंदिर साहिब के स्वॢणम गुंबद में चमकता है और वो साहस, जो जलियांवाला बाग की मिट्टी में आज भी धड़कता है। यह वही धरती है जिसने देश को आजादी के लिए शहीद...

पंजाब : यह नाम सुनते ही मन में उठती हैं वो लहरें, जो गेहूं के खेतों में लहराती हैं, वो शौर्य जो हरिमंदिर साहिब के स्वॢणम गुंबद में चमकता है और वो साहस, जो जलियांवाला बाग की मिट्टी में आज भी धड़कता है। यह वही धरती है जिसने देश को आजादी के लिए शहीद दिए, युद्धों में सीना तान कर खड़े हुए सैनिक दिए और अपनी मेहनत की पराकाष्ठा से देश का अन्न भंडार भरा। लेकिन आज पंजाब एक गहरे दर्द से गुजर रहा है।

आज पंजाब में नशे का दानव युवाओं की जान ले रहा है। बेरोजगारी की मार से युवा पीढ़ी देश छोडऩे को मजबूर है। किसान संकट में है, उद्योग ठप्प पड़े हैं, गैंगस्टरों का राज है और भूजल तेजी से समाप्त हो रहा है। पंजाब 2025 में 18.9 प्रतिशत युवा बेरोजगारी दर के साथ देश में एक चिंताजनक स्थिति में खड़ा है। यह सब क्यों हुआ? क्योंकि पंजाब को एक ऐसी सरकार मिली, जो केवल झूठे वादों की राजनीति करती रही, आम आदमी पार्टी की सरकार, जो पंजाब की आत्मा को समझने में पूरी तरह विफल रही।

विजन पंजाब 2047 केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है। जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब पंजाब को भारत का सबसे समृद्ध, सुरक्षित, शिक्षित और स्वाभिमानी राज्य बनाना है। आज पंजाब की जी.एस.डी.पी. लगभग 8.02 लाख करोड़ रुपए है और प्रति व्यक्ति आय लगभग 2.09 लाख रुपए। राज्य प्रति व्यक्ति आय के मामले में 19वें स्थान पर है। यह स्थिति उस पंजाब के लिए अपमानजनक है जो कभी देश की शान था। विजन 2047 का लक्ष्य है कि पंजाब की जी.डी.पी. को 35.40 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाया जाए, प्रति व्यक्ति आय 12-15 लाख रुपए वाॢषक हो और पंजाब प्रति व्यक्ति आय में देश में पहले स्थान पर आए। इसके लिए 8-10 प्रतिशत की निरंतर वाॢषक वृद्धि दर हासिल करनी होगी। यह असंभव नहीं, यह अनिवार्य है। और हम पंजाबियों को अपने पंजाब के भविष्य के लिए कृषि में आधुनिकता और सपोर्ट सिस्टम तैयार करना होगा।

पंजाब में नई औद्योगिक क्रांति का समय आ गया है। विनिर्माण, एग्रो-प्रोसैसिंग, ई.वी. कंपोनैंट्स, रक्षा उत्पादन, इलैक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स, वस्त्र उद्योग और हरित ऊर्जा, ये वे क्षेत्र हैं जो पंजाब को एक नई पहचान दे सकते हैं। 15 औद्योगिक केंद्र और 6 हवाई अड्डों की कनैक्टिविटी से पंजाब को देश और दुनिया से जोड़ा जाएगा। पंजाबी उद्यमिता को फिर से जगाने की जरूरत है, आसान ऋण, कम अनुपालन बोझ, स्टार्टअप सहायता और प्रवासी निवेश के ज़रिए। पंजाब की सबसे बड़ी त्रासदी आज उसका नशे का संकट है। 2026 में राज्य सरकार ने लगभग 65 लाख परिवारों का सर्वेक्षण करने की योजना बनाई है, यह आंकड़ा ही बता देता है कि समस्या कितनी गहरी है। विजन 2047 के तहत पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का लक्ष्य है, सख्त कानून प्रवर्तन, पुनर्वास केंद्र, रोजगार के अवसर, खेल-कूद को प्रोत्साहन और समुदाय आधारित निगरानी के माध्यम से।

आम आदमी पार्टी की सरकार ने नशे के खिलाफ जंग का नाटक तो किया, परंतु असल परिणाम शून्य रहे। गैंगस्टर नैटवर्क, नारको-क्राइम और सीमा पार से होने वाली तस्करी पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा का विजन है-2 वर्षों में पंजाब को नशामुक्त, माफिया मुक्त एवं गैंगस्टर मुक्त बनाना। आधुनिक पुलिसिंग, त्वरित सुनवाई अदालतें, साइबर इंटैलिजैंस और युवाओं के पुनर्वास के द्वारा यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा। पंजाब की एक और गंभीर चुनौती है-भूजल की अंधाधुंध निकासी। धान की खेती और ट्यूबवैल सिंचाई पर अत्यधिक निर्भरता के कारण पंजाब का भूजल तेजी से समाप्त हो रहा है। यदि यही चलता रहा तो आने वाली पीढिय़ों के लिए पानी का संकट भयावह हो जाएगा। विजन 2047 में जल-सुरक्षित पंजाब की परिकल्पना है-फसल विविधीकरण, नहर पुनरुद्धार, ड्रिप सिंचाई, वर्षा जल संग्रहण, अपशिष्ट जल का पुन: उपयोग, हजारों तालाबों के निर्माण और भूजल पुनर्भरण के माध्यम से।

आज पंजाब के युवा रोजगार और शिक्षा की तलाश में विदेश जा रहे हैं। यह दर्दनाक है। विजन 2047 का लक्ष्य है कि पंजाब शीर्ष 5 शिक्षा राज्यों में शामिल हो-विश्वस्तरीय विद्यालय, विश्वविद्यालय, कौशल केंद्र, ए.आई. लैब, खेल अकादमियां और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करके। 2047 तक पंजाब में इतने उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार सृजित होने चाहिएं (उद्योग, आई.टी., कृषि, पर्यटन और सेवा क्षेत्र में), कि पंजाबी युवा को मजबूरी में नहीं, बल्कि गर्व से यहां रुकने का मौका मिले। खेल के क्षेत्र में भी पंजाब की एक नई पहचान बनाने का समय है। पंजाब ने देश को अनेक महान खिलाड़ी दिए हैं। विजन 2047 का लक्ष्य है कि पंजाब प्रत्येक ओङ्क्षलपिक में न्यूनतम 5 पदक जीते। इसके लिए एक सुदृढ़ पंजाब राज्य खेल नीति, विश्वस्तरीय खेल अकादमियां और ग्रासरूट स्तर पर प्रतिभा की पहचान आवश्यक है।
विजन 2047 में पंजाब को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विरासत राजधानी के रूप में विकसित करने का संकल्प है। बेहतर पर्यटन अवसंरचना, स्वच्छता, तीर्थयात्री सुविधाएं, विश्वस्तरीय संग्रहालय और वैश्विक प्रचार-प्रसार के माध्यम से पंजाब को दुनिया के नक्शे पर और ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा।

कनाडा, यू.के., अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और खाड़ी देशों में बसे पंजाबी प्रवासी भारत की सबसे मजबूत वैश्विक उपस्थितियों में से एक हैं। विजन 2047 में ‘ग्लोबल पंजाब पार्टनरशिप मिशन’ की परिकल्पना है, जिसके तहत प्रवासी निवेश, शिक्षा, पर्यटन, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, परोपकार और सांस्कृतिक कूटनीति को प्रोत्साहित किया जाएगा। पंजाब की माटी ने जिन्हें पाला, वे आज दुनिया भर में पंजाब का गौरव बढ़ा रहे हैं, उन्हें अपने घर के पुनॢनर्माण में भागीदार बनाने का समय आ गया है। विजऩ पंजाब 2047 पंजाब के 3 करोड़ लोगों के सपनों का, उनके पूर्वजों के बलिदान का और उनकी आने वाली पीढिय़ों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। पंजाब के पास इतिहास है, प्रतिभा है, प्रवासी शक्ति है, संस्कृति है और उद्यमशीलता है। बस जरूरत है स्पष्ट नेतृत्व की, ईमानदार शासन की और दीर्घकालिक विकास योजना की। यह पंजाब का पुनर्जागरण है। यह पंजाबी का पुनर्जागरण है। यह पंजाबियत का पुनर्जागरण है।-तरुण चुघ(भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री)

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!