mahakumb

25 के बाद 34 जीरो...जितना पैसा पूरी दुनिया में नहीं, रूस ने Google पर लगाया इतना जुर्माना

Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Nov, 2024 01:49 PM

34 zeros after 25 that much money is not there in the whole world

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जुर्माने की चर्चा हो रही है। इस जुर्माने की रकम इतनी ज्यादा है कि यह किसी भी आम आदमी की समर्था और कल्पना से बाहर है। इस रकम को देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, रूस की एक कोर्ट ने अमरीका की कंपनी गूगल पर इतना बड़ा...

बिजनेस डेस्कः सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जुर्माने की चर्चा हो रही है। इस जुर्माने की रकम इतनी ज्यादा है कि यह किसी भी आम आदमी की समर्था और कल्पना से बाहर है। इस रकम को देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, रूस की एक कोर्ट ने अमरीका की कंपनी गूगल पर इतना बड़ा जुर्माना लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह रकम 2 अनडिसिलियन रूबल यानी करीब 2.5 डिसिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। यह इतनी बड़ी रकम है कि इसके लिखने के लिए 1 से आगे 36 जीरो लगाने पड़ेंगे, जो कुछ इस तरह दिखाए देगा- 25000000000000000000000000000000000 डॉलर। अगर हम इसे भारतीय रुपए में बदलने के बारे में सोचें, तो यह संख्या और भी बढ़ जाएगी। सरल शब्दों में समझें, तो यह इतनी बड़ी रकम है कि धरती पर इतनी दौलत मौजूद नहीं है। एक दावा यह भी है कि पूरी दुनिया की GDP भी इस आंकड़े के करीब नहीं आ सकती। 

रूस की एक अदालत ने अमरीका की कंपनी गूगल पर इतना बड़ा जुर्माना लगाया। 

रूस की अदालत ने गूगल पर इतना बड़ा जुर्माना लगाया है जिसका भुगतान करना असंभव है। मास्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान का है। दरअसल गूगल ने रूस में सरकार समर्थित 17 टी.वी. चैनलों को यूट्यूब पर रिस्टोर करने से इंकार कर दिया था। इसके परिणामस्वरूप, रूस ने गूगल पर इतना बड़ा जुर्माना लगाने का निर्णय लिया। 

वर्ल्ड बैंक के मुताबिक दुनिया की कुल GDP 100 ट्रिलियन डॉलर की है। अनडिसिलियन में एक के बाद 36 जीरो होते हैं। इतनी रकम चुकाना गूगल की पेरैंट कंपनी अल्फाबेट के लिए संभव नहीं है। पिछले साल कंपनी का कुल रैवेन्यू 307 अरब डॉलर रहा था। कंपनी का मार्कीट कैप 2.096 ट्रिलियन डॉलर है।

गूगल के मालिकाना हक वाले यूट्यूब ने 4 साल पहले रूस के राष्ट्रवादी चैनल जारग्रेड को बैन कर दिया था। अमरीका ने इस कंपनी के मालिक पर प्रतिबंध लगाए थे जिसके बाद यूट्यूब ने यह कार्रवाई की थी। इसके साथ ही कुल 17 चैनलों को बैन किया गया था। 

रूसी कोर्ट ने कंपनी को यह बैन हटाने और रूसी चैनलों को रिस्टोर करने का आदेश दिया। साथ ही कंपनी पर 2.5 डिसिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। कंपनी को इसका भुगतान करने के लिए 9 महीने का समय दिया गया है।

गूगल ने क्या किया

कोर्ट ने साथ ही कहा कि अगर कंपनी 9 महीने के दौरान जुर्माना भरने में नाकाम रही तो उसके बाद हर दिन जुर्माने की रकम दोगुनी हो जाएगी। कोर्ट ने कहा कि अगर कंपनी यह जुर्माना भरती है तो वह फिर से रूसी मार्कीट में आ सकती है। रूस ने जब 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था तो गूगल ने रूसी चैनलों को बैन कर दिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने रूस के 1,000 से भी अधिक यूट्यूब चैनलों को बैन किया था। कंपनी का कहना था कि उसने वॉर को लेकर अपनी पॉलिसी के चलते ऐसा किया।
 


 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!