Gautam Adani net worth: गौतम अडानी ने एक दिन में कमाए 5.25 अरब डॉलर, जानिए दुनिया के टॉप-10 अमीरों का हाल

Edited By Updated: 30 Oct, 2026 12:14 PM

gautam adani earned 5 25 billion single day take a look at how the world

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को आई तेजी का फायदा अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को भी मिला। ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में जोरदार बढ़त के चलते उनकी नेटवर्थ में एक ही दिन में 5.25 अरब डॉलर यानी करीब 50 हजार करोड़ रुपए का इजाफा

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को आई तेजी का फायदा अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को भी मिला। ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में जोरदार बढ़त के चलते उनकी नेटवर्थ में एक ही दिन में 5.25 अरब डॉलर यानी करीब 50 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। इसके साथ ही गौतम अडानी की कुल संपत्ति बढ़कर 110 अरब डॉलर पहुंच गई।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, गुरुवार को दुनिया के अरबपतियों में सबसे ज्यादा संपत्ति गौतम अडानी की बढ़ी। इस बढ़त के बावजूद वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 18वें स्थान पर हैं। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 18.2 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। 12 अक्टूबर के बाद यह उनकी नेटवर्थ में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है।

अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त तेजी

गुरुवार को अडानी ग्रुप की अधिकांश कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन और ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। वहीं, अडानी पावर के शेयर 3 फीसदी से अधिक उछले।

इसके अलावा अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस, अंबुजा सीमेंट और एसीसी के शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली। शेयरों में आई इस तेजी का सीधा असर गौतम अडानी की कुल संपत्ति पर पड़ा।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में कौन कहां?

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब एलन मस्क के पास बरकरार है। उनकी कुल नेटवर्थ 913 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 441 अरब डॉलर यानी 93.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

ऐमजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस 355 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज 248 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं। गुरुवार को उनकी संपत्ति में 31.6 अरब डॉलर की गिरावट आई।

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में माइकल डेल 234 अरब डॉलर के साथ चौथे, सर्गेई ब्रिन 231 अरब डॉलर के साथ पांचवें और मार्क जकरबर्ग 222 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं।

वहीं, स्टीव बालमर 186 अरब डॉलर के साथ सातवें, लैरी एलिसन 184 अरब डॉलर के साथ आठवें और एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग 177 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर हैं।

भारत की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 77.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में 24वें स्थान पर हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!