Why Market is up Today: एक बयान और शेयर बाजार ने भरी उड़ान, निवेशकों पर पैसों की बारिश

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 10:48 AM

a single statement sends stock market soaring raining money on investors

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज़ा बयान ने वैश्विक बाजारों में नई जान फूंक दी है। ईरान के साथ दो हफ्तों के युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा के बाद एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखा। जिससे...

बिजनेस डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज़ा बयान ने वैश्विक बाजारों में नई जान फूंक दी है। ईरान के साथ दो हफ्तों के युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा के बाद एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखा। जिससे निवेशकों ने कुछ ही मिनटों में लाखों-करोड़ों रुपए कमा लिए।

बुधवार को बाजार खुलते ही BSE Sensex और Nifty 50 में जबरदस्त उछाल आया। शुरुआती कारोबार में दोनों इंडेक्स करीब 3.5% तक चढ़ गए, जिससे कुछ ही मिनटों में निवेशकों की संपत्ति में करीब 14 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हो गया।

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 2717.87 अंकों की तेजी के साथ 77,334 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी 819.45 अंकों की बढ़त के साथ 23,941.05 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों में तेजी दर्ज की गई। 

बाजार में तेजी के बड़े कारण....

1. US-ईरान सीजफायर का असर

ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका दो हफ्तों तक ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोक देगा, जिसे ईरान ने भी स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू होने की खबरों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

2. कच्चे तेल में बड़ी गिरावट

सीजफायर के बाद Brent Crude की कीमतों में करीब 14% की गिरावट आई और यह $95 प्रति बैरल से नीचे आ गया। भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए यह सकारात्मक संकेत है, जिससे महंगाई पर दबाव कम हो सकता है।

3. डॉलर कमजोर, रुपया मजबूत

तनाव कम होने के चलते डॉलर इंडेक्स गिरकर 98.84 पर आ गया, जबकि भारतीय रुपया मजबूत होकर 92.56 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। इससे विदेशी निवेश को समर्थन मिलता है।

4. ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

सीजफायर के बाद एशियाई बाजारों में भी तेज उछाल आया। Nikkei 225 और KOSPI करीब 6% तक चढ़े, जिससे भारतीय बाजार को भी मजबूती मिली।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!