अडानी पोर्ट्स को अर्जेंटीना की पहली एलएनजी निर्यात परियोजना के लिए मिला 10 साल का ठेका

Edited By Updated: 08 Jun, 2026 12:38 PM

adani ports wins 10 year contract for argentina s first lng export project

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) को अर्जेंटीना की पहली तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) निर्यात परियोजना के लिए 10 वर्ष का समुद्री सेवाओं का ठेका मिला है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही कंपनी ने दक्षिण अमेरिका...

नई दिल्लीः अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) को अर्जेंटीना की पहली तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) निर्यात परियोजना के लिए 10 वर्ष का समुद्री सेवाओं का ठेका मिला है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही कंपनी ने दक्षिण अमेरिका में प्रवेश किया है और अपने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सेवाओं के दायरे का विस्तार किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि यह ठेका एपीएसईजेड की अनुषंगी कंपनी (स्टेप-डाउन) अडानी हार्बर इंटरनेशनल एफजेडसीओ को अर्जेंटीना स्थित मेरिडियन ग्रुप के साथ एक संघ के जरिये दिया गया है। यह ठेका सदर्न एनर्जी एसए (सेसा) द्वारा आयोजित वैश्विक प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया के बाद मिला है। 

कंपनी ने कहा कि इस अनुबंध से अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा लॉजिस्टिक्स मूल्य श्रृंखला में उसकी मौजूदगी मजबूत होगी और यह विशेषीकृत मरीन सेवाओं में उसकी बढ़ती क्षमता को दर्शाता है। एपीएसईजेड के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अश्वनी गुप्ता ने कहा, ''12 देशों में समुद्री संचालन और बंदरगाहों, एलएनजी टर्मिनल, राष्ट्रीय तेल कंपनियों, रिफाइनरियों और अपतटीय सुविधाओं को समर्थन देने वाले बढ़ते समुद्री संसाधनों के साथ, हमारे पास जटिल समुद्री वातावरण में गहरी परिचालन विशेषज्ञता है।'' 

उन्होंने कहा, ''इन क्षमताओं को मजबूत स्थानीय साझेदारियों के साथ जोड़कर हम भरोसेमंद समुद्री तंत्र बनाने में मदद कर रहे हैं, जो नए ऊर्जा व्यापार गलियारों को सक्षम बनाते हैं और दीर्घकालिक आपूर्ति स्थिरता को मजबूत करते हैं।'' कंपनी ने कहा कि अर्जेंटीना एक प्रमुख नए एलएनजी आपूर्तिकर्ता के रूप में उभर रहा है और 2027 से भारत को प्रति वर्ष एक करोड़ टन तक एलएनजी निर्यात के लिए समझौते किए गए हैं। सदर्न एनर्जी एफएलएनजी परियोजना इस बढ़ती आपूर्ति को वैश्विक मांग केंद्रों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बयान के अनुसार, यह परियोजना एसईएसए द्वारा विकसित की जा रही है, जो गोलार एलएनजी और पैन अमेरिकन एनर्जी (पीएई) के बीच एक संयुक्त उद्यम है। कंपनी ने कहा कि इस ठेके का निष्पादन मेरिडियन ट्रांसपोर्टेस मैरिटिमोस एसए के माध्यम से किया जाएगा जो अडानी हार्बर इंटरनेशनल एफजेडसीओ और मेरिडियन ग्रुप के बीच 51:49 का संयुक्त उद्यम है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!