Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Jan, 2026 12:30 PM

एक दिन राहत के बाद आज (23 जनवरी) फिर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। शुक्रवार MCX पर 12.30 बजे के आसपास सोना 1,57,803 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी की कीमत में 2.33 फीसदी का उछाल आया है, ये 3,34,909 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय...
बिजनेस डेस्कः एक दिन राहत के बाद आज (23 जनवरी) फिर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। शुक्रवार MCX पर 12.30 बजे के आसपास सोना 1,57,803 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी की कीमत में 2.33 फीसदी का उछाल आया है, ये 3,34,909 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold-Silver नए शिखर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। Comex पर सोना 4,836.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,837.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 44.30 डॉलर की टेजी के साथ 4,957.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 4,970 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 96.32 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 96.37 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.28 डॉलर की तेजी के साथ 98.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 99.20 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।