सस्ता हो सकता है हवाई सफर! मार्च के पहले दिन जेट फ्यूल की कीमतों में मिली राहत

Edited By Updated: 01 Mar, 2025 11:11 AM

air travel may become cheaper jet fuel prices got a relief

मार्च 2025 की शुरुआत में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) या जेट फ्यूल की कीमतों में मामूली कमी दर्ज की गई है, जो हवाई यात्रियों के लिए राहत की बात है। फरवरी 2025 में जेट फ्यूल की कीमतों में 5% से अधिक की वृद्धि हुई थी लेकिन अब कच्चे तेल की कीमतों में...

बिजनेस डेस्कः मार्च 2025 की शुरुआत में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) या जेट फ्यूल की कीमतों में मामूली कमी दर्ज की गई है, जो हवाई यात्रियों के लिए राहत की बात है। फरवरी 2025 में जेट फ्यूल की कीमतों में 5% से अधिक की वृद्धि हुई थी लेकिन अब कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कुंभ मेले के समाप्त होने के बाद घरेलू उड़ानों की मांग में संभावित कमी के कारण कीमतों में यह गिरावट आई है।

घरेलू फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल के दाम में गिरावट

  • दिल्ली: ₹222 प्रति किलोलीटर की कटौती के साथ 95,311.72 रुपए प्रति किलोलीटर।
  • कोलकाता: ₹372.96 की गिरावट के साथ 97,588.66 रुपए प्रति किलोलीटर।
  • मुंबई: ₹248.87 की कमी के बाद 89,070.03 रुपए प्रति किलोलीटर।
  • चेन्नई: ₹372.29 कम होकर 98,567.90 रुपए प्रति किलोलीटर।

इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल के दाम में बदलाव

  • दिल्ली: 5.83 डॉलर की कटौती के साथ 848.32 डॉलर प्रति किलोलीटर।
  • मुंबई: 45.58 डॉलर की बड़ी कटौती के बाद 847.10 डॉलर प्रति किलोलीटर।
  • चेन्नई: 5.76 डॉलर की कटौती के साथ 843.13 डॉलर प्रति किलोलीटर।
  • कोलकाता: 3.84% बढ़कर 32.77 डॉलर महंगा।

PunjabKesari

क्या सस्ता होगा हवाई सफर?

फ्यूल की कीमतों में मामूली गिरावट एयरलाइंस के लिए राहत भरी हो सकती है लेकिन फरवरी में जो बढ़ोतरी हुई थी, उसे देखते हुए टिकटों में तुरंत कटौती की संभावना कम है। एविएशन इंडस्ट्री में फ्यूल खर्च 40% से अधिक होता है, इसलिए अगर कीमतों में लगातार गिरावट रहती है तो हवाई किरायों में राहत संभव हो सकती है, खासकर होली के समय यात्रियों को इसका फायदा मिल सकता है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!