एप्पल इंडिया का मुनाफा 16% बढ़कर 3,196 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 18 Nov, 2025 01:52 PM

apple india s profit increased by 16 to rs 3 196 crore

आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल इंडिया का वित्त वर्ष 2024-25 में मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 3,196 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी जानकारी ‘टोफ्लर' द्वारा साझा की गई। बाजार विशेषज्ञ कंपनी ‘टोफ्लर' व्यवसायों के वित्तीय, जोखिम और कॉरपोरेट...

नई दिल्लीः आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल इंडिया का वित्त वर्ष 2024-25 में मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 3,196 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी जानकारी ‘टोफ्लर' द्वारा साझा की गई। बाजार विशेषज्ञ कंपनी ‘टोफ्लर' व्यवसायों के वित्तीय, जोखिम और कॉरपोरेट जानकारी का विस्तृत विश्लेषण प्रदान करती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 2,745.71 करोड़ रुपए का लाभ कमाया था। 

कुल राजस्व 2024-25 में सालाना आधार पर 67,121.61 करोड़ रुपए से 18 प्रतिशत बढ़कर 79,378 करोड़ रुपए हो गया। टोफ्लर ने कहा, ‘‘एप्पल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड... ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपना राजस्व 79,378 करोड़ रुपए बताया, जो गत वित्त वर्ष से 18 प्रतिशत अधिक है...'' एप्पल इंडिया की परिचालन आय वित्त वर्ष 2024-25 में 18.48 प्रतिशत बढ़कर 79,060.51 करोड़ रुपए हो गई जो वित्त वर्ष 2023-24 में 66,727.73 करोड़ रुपए थी। 

कंपनी का व्यय वित्त वर्ष 2023-24 में 54,147.04 करोड़ रुपए से करीब 18 प्रतिशत बढ़कर 64,010.91 करोड़ रुपए हो गया। कर्मचारी लाभ सालाना आधार पर 2,599.70 करोड़ रुपए से 19.5 प्रतिशत बढ़कर 3,107.35 करोड़ रुपए हो गया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!