जन-धन योजना के इंश्योरेंस कवर से हजारों लोग होंगे बाहर

Edited By Updated: 05 May, 2015 11:48 AM

article

प्रधानमंत्री जन धन योजना में इंश्योरेंस कवर से राजधानी के 20 हजार सहित प्रदेश के 2 लाख 10 हजार लोग इसलिए बाहर हो जाएंगे

रायपुरः प्रधानमंत्री जन धन योजना में इंश्योरेंस कवर से राजधानी के 20 हजार सहित प्रदेश के 2 लाख 10 हजार लोग इसलिए बाहर हो जाएंगे, क्योंकि छत्तीसगढ़ कई जिलों में अभी भी जन धन योजना का बैंक पासबुक और रुपे-कार्ड लोगों के हाथों तक नहीं पहुंच पाया है। स्टेट लेवल बैंक कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 20 से 30 फीसदी लोगों को अभी तक रुपे कार्ड नहीं मिला है, जबकि इस कमेटी को तय समय सीमा में बैंक पास बुक और कार्ड की उपलब्धता करानी थी।

9 मई की योजना से भी होंगे बाहर
9 मई को देशभर में एक साथ लांच होने वाले प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और अटल पेंशन योजना से भी प्रदेश के हजारों लोग बाहर हो सकते हैं। बैंक पासबुक नहीं होने के कारण ये स्कीम योजना से लिंक नहीं हो पाएगी।

यह है वजह
बैंक प्रबंधन ने अपना बचाव करते हुए पासबुक और रुपे कार्ड नहीं मिलने और लेटलतीफी की जिम्मेदारी डाकियों पर डाल दी है। उनका कहना है कि अप्रैल महीने में सात दिनों तक हड़ताल के कारण काम-काज प्रभावित हुआ।

प्रदेश में 70 लाख खाते खुले, 2 लाख 10 हजार वंचित
स्टेट लेबल बैंक कमेटी (एसएलबीसी) के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में 70 लाख खाते खोले जा चुके हैं। इसमें से 70 फीसदी लोगों को रुपे कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

45 दिन में करना है ट्रांजैक्शन
एक लाख रुपए तक के एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर के लिए अकाऊंट होल्डर को 45 दिनों के भीतर कम से कम एक बार ट्रांजैक्शन करना जरूरी है लेकिन स्थिति यह है कि पासबुक बिना ट्रांजैक्शन कैसे करें। इस दरमियान अकाऊंट होल्डर की मृत्यु होने पर उन्हें इंश्योरेंस कवर का लाभ नहीं मिलेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!