Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Sep, 2026 11:13 AM

आज देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। जिस कारण देश के 7 राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। बैंकिंस सेवाओं के अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में भी छुट्टी रहेगी। कमोडिटी मार्केट भी सुबह के सेशन में बंद...
मुंबईः आज देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। जिस कारण देश के 7 राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। बैंकिंस सेवाओं के अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में भी छुट्टी रहेगी। कमोडिटी मार्केट भी सुबह के सेशन में बंद रहेंगे।
सोमवार को गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, हरितालिका तीज और वरसिद्धि विनायक व्रत जैसे अलग-अलग स्थानीय पर्वों के कारण कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, बैंक की छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के आधार पर अलग-अलग होती हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टी जरूर जांच लें।
आज इन 7 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
- महाराष्ट्र
- कर्नाटक
- ओडिशा
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- गोवा
- आंध्र प्रदेश
15 सितंबर को 3 राज्यों में रहेगी बैंकों की छुट्टी
14 सितंबर के अलावा, 15 अगस्त (मंगलवार) को भी देश के 3 राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष), नुआखाई महोत्सव और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन से जुड़े स्थानीय आयोजनों के चलते गुजरात, ओडिशा और गोवा में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
ओडिशा और गोवा में लगातार 2 दिन बंद रहेंगे बैंक
ओडिशा और गोवा में 14 और 15 सितंबर को गणेश चतुर्थी और गणेश पूजा के बड़े मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। बताते चलें कि इससे ठीक पहले, 12 सितंबर को महीने के दूसरे शनिवार की वजह से भी इन दोनों राज्यों में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।