BharatPe लाएगी IPO, कब तक होगी लॉन्चिंग? CEO ने बताया क्या है कंपनी की प्लानिंग

Edited By Updated: 15 Jan, 2025 03:51 PM

bharatpe will bring ipo when will it be launched

भारतपे ने IPO लाने की तैयारी शुरू कर दी है और कंपनी के CEO नलिन नेगी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का राजस्व करीब 30% बढ़ने की उम्मीद है। इस वित्तीय वर्ष में कंपनी ने कर पूर्व आय (EBITDA) सकारात्मक बनाने का लक्ष्य रखा है। नेगी ने कहा कि...

बिजनेस डेस्कः भारतपे ने IPO लाने की तैयारी शुरू कर दी है और कंपनी के CEO नलिन नेगी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का राजस्व करीब 30% बढ़ने की उम्मीद है। इस वित्तीय वर्ष में कंपनी ने कर पूर्व आय (EBITDA) सकारात्मक बनाने का लक्ष्य रखा है। नेगी ने कहा कि भारतपे अगले 1.5 से 2 वर्षों में IPO लाने पर विचार कर रही है। साथ ही यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक में अपनी हिस्सेदारी कम करने के लिए रोथ्सचाइल्ड की सेवाएं ली जा रही हैं। कंपनी छोटे अधिग्रहणों के लिए भी तैयार है, जो उसके विकास और मूल्य में योगदान दे सकेंगी।

भारतपे ने फिनटेक क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने और भविष्य की योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। कंपनी के CEO नलिन नेगी ने कहा कि फिनटेक इंडस्ट्री में कई कंपनियां सक्रिय हैं, जिनमें से कुछ अच्छा कर रही हैं और कुछ को संसाधनों या वित्तीय सहायता की कमी है। भारतपे ऐसे संभावित अधिग्रहण के लिए तैयार है, जहां कंपनियां वैल्यू एड कर सकती हैं।

IPO की तैयारी और वित्तीय स्थिति पर ध्यान

नेगी ने कहा कि भारतपे अगले डेढ़ से दो साल के भीतर IPO लाने पर विचार कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत है और संचालन व अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया, "हमने पिछले एक-डेढ़ साल में अपनी प्रक्रियाओं और प्रणालियों में भारी निवेश किया है। हालांकि, अभी भी कुछ काम बाकी है, जिसे पूरा करने पर फोकस है।"

नई सेवाओं की शुरुआत

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में पहली बार EBITDA (ब्याज, कर और मूल्य ह्रास से पहले की आय) के स्तर पर लाभ दर्ज किया। नेगी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में कर-पूर्व आय के स्तर पर भी मुनाफा हासिल करने की योजना है।

जनवरी 2025 में, कंपनी को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2024-25 के अंत से पहले एक क्रेडिट सुविधा से जुड़ा उत्पाद भी लाने की योजना है। नेगी ने कहा, "हम वृद्धि और मुनाफे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। साथ ही, भविष्य में मददगार नए उत्पाद पेश करने की योजना भी बना रहे हैं।"

वृद्धि और भविष्य की संभावनाएं

नेगी ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की वृद्धि दर 30% के करीब रहने का अनुमान है, जो 2023-24 की तुलना में थोड़ी कम है। हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 में वृद्धि दर में उल्लेखनीय उछाल आने की उम्मीद है। भारतपे ने अपनी मजबूत वित्तीय स्थिति और विस्तार योजनाओं के साथ IPO की दिशा में ठोस कदम बढ़ा दिए हैं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!