हवाई यात्रियों को बड़ी राहत! अब सीट चुनने के लिए नहीं करना होगा Extra Pay

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 12:07 PM

major relief for air travelers no more extra payment to select a seat

हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई अहम और सख्त नियम लागू किए हैं। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के जरिए जारी ये दिशा-निर्देश एयरलाइंस की मनमानी पर...

बिजनेस डेस्कः हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई अहम और सख्त नियम लागू किए हैं। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के जरिए जारी ये दिशा-निर्देश एयरलाइंस की मनमानी पर लगाम लगाने और यात्रा को अधिक पारदर्शी व सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से लाए गए हैं।

फ्री सीट चयन का मिलेगा फायदा

नए नियमों के तहत अब एयरलाइंस को किसी भी फ्लाइट की कम से कम 60 प्रतिशत सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करानी होंगी यानी यात्रियों को सामान्य सीट चुनने के लिए अब अलग से पैसे नहीं देने पड़ेंगे। इससे वेब चेक-इन के नाम पर होने वाली मनमानी पर भी रोक लगेगी।

एक ही PNR पर साथ बैठेंगे परिवार वाले

अब एक ही पीएनआर पर टिकट बुक करने वाले यात्रियों को अलग-अलग सीटों पर बैठने की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। नए नियमों के अनुसार एयरलाइंस को परिवार या समूह के यात्रियों को साथ या अगल-बगल सीट देने की व्यवस्था करनी होगी, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक बन सके।

देरी और कैंसिलेशन पर सख्ती

फ्लाइट लेट होने, कैंसिल होने या बोर्डिंग से मना करने की स्थिति में एयरलाइंस की जवाबदेही तय की गई है। उन्हें यात्रियों के अधिकारों का सख्ती से पालन करना होगा। साथ ही, इन अधिकारों की जानकारी वेबसाइट, मोबाइल ऐप, टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है।

सामान और पालतू जानवरों के लिए साफ नियम

खेलकूद के सामान और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स को लेकर प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, पालतू जानवरों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी एयरलाइंस को स्पष्ट और पारदर्शी पॉलिसी बनानी होगी।

एयरपोर्ट पर सस्ता खाना: उड़ान यात्री कैफे

यात्रियों को सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत की है। यहां चाय और पानी मात्र 10 रुपए में, जबकि हल्का नाश्ता करीब 20 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है।

सरकार का उद्देश्य हवाई यात्रा को आम लोगों के लिए ज्यादा किफायती और सुविधाजनक बनाना है। फिलहाल ये कैफे कई एयरपोर्ट पर शुरू हो चुके हैं और आने वाले समय में इन्हें और विस्तार देने की योजना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!