भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में पांच गुना से अधिक होकर 16,134 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 06 Feb, 2025 05:28 PM

bharti airtel s net profit more than five times to rs 16 134 crore

भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ पांच गुना से अधिक होकर 16,134.6 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,876.4 करोड़ रुपए का शुद्ध...

नई दिल्लीः भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ पांच गुना से अधिक होकर 16,134.6 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,876.4 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। 

देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 45,129.3 करोड़ रुपए रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 37,899.5 करोड़ रुपए थी। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!