ATM चार्ज और कैश ट्रांजैक्शन पर बड़ा बदलाव, इस बैंक ने बदले कई नियम

Edited By Updated: 01 Sep, 2025 04:31 PM

big change on atm charges and cash transactions yes bank

यस बैंक ने ग्राहकों के लिए नए नियम लागू करने का फैसला किया है। 1 अक्टूबर 2025 से सैलरी, डिफेंस और मर्चेंट अकाउंट्स पर चार्जेज और शर्तों में बदलाव होंगे। इनका असर स्मार्ट सैलरी, यस विजय, डिफेंस पेंशन और मर्चेंट ईजी/प्राइम अकाउंट होल्डर्स पर सीधा...

बिजनेस डेस्कः यस बैंक ने ग्राहकों के लिए नए नियम लागू करने का फैसला किया है। 1 अक्टूबर 2025 से सैलरी, डिफेंस और मर्चेंट अकाउंट्स पर चार्जेज और शर्तों में बदलाव होंगे। इनका असर स्मार्ट सैलरी, यस विजय, डिफेंस पेंशन और मर्चेंट ईजी/प्राइम अकाउंट होल्डर्स पर सीधा दिखेगा।

सैलरी अकाउंट में बदलाव

यस बैंक के स्मार्ट सैलरी एडवांटेज अकाउंट धारकों को अब ₹199 फीस वाला RuPay डेबिट कार्ड मिलेगा। अगर हर महीने ₹10,000 सैलरी क्रेडिट होती है या उतना बैलेंस रखा जाता है, तो फीस माफ होगी। दूसरे बैंकों के ATM से महीने में 3 बार (मेट्रो में) और 5 बार (नॉन-मेट्रो में) फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा रहेगी। उसके बाद हर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹23 और नॉन-फाइनेंशियल पर ₹10 चार्ज लगेगा। तीन महीने तक सैलरी न आने पर खाता रेगुलर सेविंग्स अकाउंट बन जाएगा और उस पर ₹750 तक NMC चार्ज लग सकता है।

यस विजय अकाउंट

यस विजय अकाउंट धारकों को डेबिट कार्ड फ्री मिलेगा। कैश ट्रांजैक्शन ₹1 लाख तक या दो बार तक फ्री रहेंगे, उसके बाद ₹4.5 प्रति ₹1000 (न्यूनतम ₹150) चार्ज लगेगा। चेक बाउंस होने पर पहली बार ₹350 और उसके बाद ₹750 का जुर्माना देना होगा। ECS रिटर्न चार्ज ₹500 से शुरू होकर ₹550 तक होगा। 

डिफेंस और पेंशन अकाउंट

इन अकाउंट्स पर कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। ग्राहकों को पहले की तरह अनलिमिटेड ATM ट्रांजैक्शन और फ्री डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज मिलेगी।

मर्चेंट अकाउंट्स

मर्चेंट ईजी और मर्चेंट प्राइम अकाउंट्स में कैश डिपॉजिट लिमिट बढ़ाई गई है। लिमिट से ज्यादा डिपॉजिट पर ₹4 प्रति ₹1000 चार्ज लगेगा। छोटे नोट पर 2% और कॉइन डिपॉजिट पर ₹1000 से ऊपर 5% चार्ज देना होगा।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!