Edited By jyoti choudhary,Updated: 18 Feb, 2026 06:09 PM

मार्च के पहले हफ्ते में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की शीर्ष इकाई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) की अहम बैठक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर में मामूली कटौती का प्रस्ताव आ सकता है, हालांकि...
बिजनेस डेस्कः मार्च के पहले हफ्ते में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की शीर्ष इकाई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) की अहम बैठक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर में मामूली कटौती का प्रस्ताव आ सकता है, हालांकि मौजूदा 8.25% दर को ही बरकरार रखने की संभावना ज्यादा है। अगर ऐसा होता है तो लगातार तीसरे साल ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं होगा।
मनसुख मंडाविया करेंगे बैठक का नेतृत्व
इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। इससे पहले सीबीटी की आखिरी बैठक बीते साल 15 अक्तूबर को हुई थी। उसमें कई बड़े ऐलान किए गए थे, जिनमें पीएफ के पैसों की निकासी को आसान आसान बनाने के उद्देश्य से कई सुधारों की घोषणा की थी। सूत्रों के अनुसार, इस बार भी बोर्ड सदस्यों के लिए लेन-देन को सरल बनाने के लिए और अधिक सुधारों पर विचार किया जा सकता है। इनमें EPFO वेबसाइट को अपग्रेड करना, विद्ड्रॉल में तेजी और क्लेम सेटलमेंट में तेजी जैसे उपाय शामिल हो सकता हैं। हालांकि, अभी तक ईपीएफओ की ओर से अगली बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है।
क्या है प्रक्रिया?
Employees' Provident Fund Organisation हर महीने ग्राहकों के बैलेंस के आधार पर ब्याज की गणना करता है लेकिन इसे वित्त वर्ष के अंत में सालाना खातों में जमा किया जाता है। ब्याज दर का अंतिम फैसला निवेश से मिलने वाले रिटर्न पर निर्भर करता है।
25–26 लाख करोड़ का फंड
फिलहाल EPFO के पास करीब 25–26 लाख करोड़ रुपए का फंड है। यह राशि अलग-अलग साधनों में निवेशित है:
- 41% स्टेट डेवलपमेंट लोन
- 16% केंद्र सरकार प्रतिभूतियां
- 15.9% कॉरपोरेट बॉन्ड
- 9.5% एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF)
बेहतर रिटर्न की उम्मीद
वित्त वर्ष 2024 में EPFO के निवेश पोर्टफोलियो से 7.62% रिटर्न मिला था, जबकि ग्राहकों को 8.25% ब्याज दिया गया। बाजार में मजबूती से इस साल बेहतर रिटर्न की उम्मीद है। उदाहरण के तौर पर, Nifty 50 ने 31 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 के बीच 10.5% की बढ़त दर्ज की।