BSNL ने किया जोरदार कमबैक, रेवेन्यू में बड़ी छलांग, कभी बंद होने की कगार पर थी कंपनी

Edited By Updated: 26 May, 2026 02:40 PM

bsnl stages a strong comeback a major leap in revenue

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) एक बार फिर चर्चा में है। कुछ साल पहले तक भारी कर्ज और लगातार घाटे के चलते यह कंपनी बंद होने की कगार पर मानी जा रही थी लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। सरकार के सुधारों और नेटवर्क अपग्रेड के...

बिजनेस डेस्कः देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) एक बार फिर चर्चा में है। कुछ साल पहले तक भारी कर्ज और लगातार घाटे के चलते यह कंपनी बंद होने की कगार पर मानी जा रही थी लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। सरकार के सुधारों और नेटवर्क अपग्रेड के बाद BSNL की सालाना कमाई बढ़कर करीब 25,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है, जिससे यह टेलीकॉम सेक्टर में फिर से मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरी है।

2 साल में 19% की बढ़त

दूरसंचार राज्यमंत्री के अनुसार, कंपनी का राजस्व दो साल में करीब 21,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 25,000 करोड़ रुपए हो गया है, जो लगभग 19% की ग्रोथ दर्शाता है। इसके साथ ही ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में भी सुधार देखने को मिला है।

EBITDA में बड़ा उछाल

सबसे बड़ा बदलाव कंपनी की टैक्स पूर्व कमाई (EBITDA) में देखने को मिला है, जो 50 करोड़ रुपए से बढ़कर लगभग 7,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। यह संकेत देता है कि कंपनी की ऑपरेशनल क्षमता और लागत प्रबंधन में बड़ा सुधार हुआ है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और नेटवर्क अपग्रेड ने बदली तस्वीर

सरकार ने BSNL के टॉवर नेटवर्क, बैटरी सिस्टम और केबल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किए हैं। कई राज्यों में टॉवर संचालन क्षमता 75% से बढ़ाकर 95% तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे नेटवर्क क्वालिटी और सर्विस डिलीवरी में सुधार हुआ है।

सस्ते प्लान से बढ़ी वापसी

BSNL के सस्ते टैरिफ और ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत पकड़ ने भी कंपनी की वापसी में अहम भूमिका निभाई है। डाक विभाग के जरिए सिम वितरण और गांव-गांव जागरूकता अभियान ने भी ग्राहकों को जोड़ने में मदद की है।

फिर से मजबूत हो रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी

लंबे समय तक संकट में रहने के बाद BSNL अब धीरे-धीरे निजी कंपनियों को टक्कर देती नजर आ रही है। सरकार के मुताबिक, योजनाबद्ध सुधारों और निवेश से कंपनी की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!