LPG Rates: नहीं बढ़े Domestic Gas Cylinder के दाम, जानें क्या है रेट

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 08:42 AM

commercial lpg prices domestic cooking gas lpg rates

सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। इस ताजा वृद्धि के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपये तक पहुंच गई है।

नेशनल डेस्क: दुनिया भर में चल रहे तनाव और पश्चिम एशिया के युद्ध ने भारतीय रसोई के बाहर के बजट को बिगाड़ना शुरू कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी का सीधा असर अब व्यापारिक गैस सिलेंडरों पर दिख रहा है। बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। इस ताजा वृद्धि के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपये तक पहुंच गई है।

डोमेस्टिक कुकिंग गैस कीमतों में कोई बदलाव नहीं
यह इस साल का कोई पहला झटका नहीं है, क्योंकि इससे पहले 1 मार्च को भी इन सिलेंडरों के दाम 114.5 रुपये बढ़ाए गए थे। हालांकि, आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि घर में इस्तेमाल होने वाली डोमेस्टिक कुकिंग गैस (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी 913 रुपये पर ही मिल रहा है, जिसकी कीमत आखिरी बार 7 मार्च को 60 रुपये बढ़ाई गई थी।

तेल की कीमतों में लगी 50 फीसदी की 'दौड़'
बाजार के जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष की वजह से दुनिया की ऊर्जा सप्लाई चेन पूरी तरह चरमरा गई है, जिसके कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें लगभग 50 प्रतिशत तक उछल गई हैं।

भारत की प्रमुख तेल कंपनियां- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम - हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति को देखते हुए एलपीजी और विमान ईंधन (ATF) की दरों की समीक्षा करती हैं।

दूसरी ओर, वाहन चालकों के लिए स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पिछले साल मार्च में पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की जो कटौती की गई थी, उसके बाद से कीमतें जमी हुई हैं। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। भले ही कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है, लेकिन ईंधन और घरेलू गैस के मोर्चे पर फिलहाल कोई नया बोझ नहीं डाला गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!