DMart का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 8.5% बढ़कर 743 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 06:17 PM

dmart s net profit rises 8 5 to 743 crore second quarter

खुदरा श्रृंखला डीमार्ट का स्वामित्व और संचालन करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत बढ़कर 742.98 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने

नई दिल्लीः खुदरा श्रृंखला डीमार्ट का स्वामित्व और संचालन करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत बढ़कर 742.98 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 684.85 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। 

एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 17.8 प्रतिशत बढ़कर 19,644 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,676.30 करोड़ रुपए थी। इस दौरान चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 18.3 प्रतिशत बढ़कर 18,632.70 करोड़ रुपए रहा। 

कंपनी की कुल आय सितंबर तिमाही में 17.73 प्रतिशत बढ़कर 19,657.54 करोड़ रुपए हो गई। एवेन्यू सुपरमार्ट्स की कुल आय चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 16.47 प्रतिशत बढ़कर 38,477.85 करोड़ रुपए रही। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!