यूरोपीय संघ ने युद्ध की वजह से GDP के अनुमान को घटाकर 2.7% किया

Edited By Updated: 16 May, 2022 06:03 PM

eu slashes gdp forecast to 2 7 because of war

यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान की आशंका के बीच आर्थिक वृद्धि के अपने अनुमान को घटा दिया है। यूरोपीय संघ ने कहा है कि 27 देशों के ब्लॉक का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) इस साल 2.7 प्रतिशत बढ़ेगा, जबकि पिछला

बिजनेस डेस्कः यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान की आशंका के बीच आर्थिक वृद्धि के अपने अनुमान को घटा दिया है। यूरोपीय संघ ने कहा है कि 27 देशों के ब्लॉक का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) इस साल 2.7 प्रतिशत बढ़ेगा, जबकि पिछला अनुमान चार प्रतिशत का था। इसी तरह वर्ष 2023 के लिए यूरोपीय संघ का नया अनुमान 2.3 प्रतिशत है, जो पहले 2.8 प्रतिशत था।

यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा यूरोपीय आयोग ने सोमवार को जीडीपी वृद्धि के नए पूर्वानुमान जारी किए, जो 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पहली बार सामने आए हैं। आयोग ने कहा, ‘‘यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से नई चुनौतियां पैदा हुई हैं। युद्ध पहले से मौजूद बाधाओं को बढ़ा रहा है।'' 

मौजूदा हालात में ऊर्जा यूरोपीय संघ के लिए प्रमुख समस्या बन गई है। इससे यूरोपीय देशों के भीतर ऊर्जा की कीमतें मुद्रास्फीति को बढ़ा रही हैं जिससे खानपान से लेकर आवास तक सब महंगा हो गया है। कोविड-19 महामारी की वजह से आई मंदी के बाद यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था में पिछले साल 5.4 प्रतिशत का विस्तार हुआ था। वर्ष 2020 में इसकी जीडीपी में 5.9 प्रतिशत का संकुचन हुआ था। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!