वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अप्रैल-जुलाई में निर्यात करीब 15% बढ़ा: गोयल

Edited By Updated: 12 Aug, 2026 02:33 PM

exports rose by nearly 15 during april july despite global uncertainties goyal

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जुलाई के दौरान देश का निर्यात करीब 15 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने साथ ही भरोसा जताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में एक हजार अरब डॉलर के

नई दिल्लीः वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जुलाई के दौरान देश का निर्यात करीब 15 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने साथ ही भरोसा जताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में एक हजार अरब डॉलर के वस्तु एवं सेवा निर्यात का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 में निर्यात 863 अरब डॉलर रहा था। उन्होंने कहा, ''चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में निर्यात में करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।'' 

जुलाई महीने के निर्यात और आयात के अंतिम आंकड़े 13 अगस्त को जारी किए जाएंगे। मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के बारे में गोयल ने कहा कि पिछले चार साल में अंतिम रूप दिए गए नौ समझौतों ने घरेलू उद्योग के लिए बड़े अवसर खोले हैं। उन्होंने कहा कि ये समझौते सामूहिक रूप से वैश्विक व्यापार के करीब दो-तिहाई हिस्से से जुड़े हैं। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में निर्यात 15.92 प्रतिशत बढ़कर 129.32 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 19.89 प्रतिशत बढ़कर 216.18 अरब डॉलर हो गया।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!