एक दिन में Gautam Adani को हुआ ₹5,03,01,91,88,700 का प्रॉफिट, टॉप 20 अमीरों में फिर शामिल

Edited By Updated: 12 Aug, 2025 02:55 PM

gautam adani made profit one day again included in the top 20 richest people

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में आई तेजी से अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में बड़ा उछाल आया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार अडानी की नेटवर्थ महज एक दिन में 5.74 अरब डॉलर (करीब 5,03,01,91,88,700) बढ़कर $79.7 अरब हो गई। इसके साथ...

बिजनेस डेस्कः सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में आई तेजी से अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में बड़ा उछाल आया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार अडानी की नेटवर्थ महज एक दिन में 5.74 अरब डॉलर (करीब 5,03,01,91,88,700) बढ़कर $79.7 अरब हो गई। इसके साथ ही वे दुनिया के टॉप 20 अमीरों की सूची में फिर से शामिल हो गए। इस साल उनकी कुल संपत्ति में अब तक $1.01 अरब की बढ़ोतरी हुई है।

सबसे ज्यादा कमाई एलन मस्क ने की, जिनकी नेटवर्थ 6.69 अरब डॉलर बढ़कर $378 अरब हो गई, हालांकि इस साल उनकी संपत्ति में 54.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है। ओरेकल के संस्थापक लैरी एलिसन $305 अरब के साथ दूसरे स्थान पर हैं और इस साल उनकी संपत्ति में अब तक 113 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

टॉप अरबपतियों की सूची (नेटवर्थ के आधार पर)

  • एलन मस्क – $378 अरब
  • लैरी एलिसन – $305 अरब
  • मार्क जकरबर्ग – $269 अरब
  • जेफ बेजोस – $243 अरब
  • लैरी पेज – $180 अरब
  • स्टीव बालमर – $179 अरब
  • सर्गेई ब्रिन – $168 अरब
  • जेंसन हुआंग – $158 अरब
  • बर्नार्ड अरनॉल्ट – $151 अरब
  • माइकल डेल – $141 अरब
  • मुकेश अंबानी – $99.5 अरब

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!