Gold Rate Down today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX पर ₹1,59,700 से फिसला 10 ग्राम गोल्ड

Edited By Updated: 21 May, 2026 10:26 AM

gold and silver prices decline 10 grams of gold slips on mcx

गुरुवार को सोने और चांदी के वायदा भाव में कमजोरी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोना करीब 1,59,651 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी लगभग 2,72,391 रुपए प्रति किलोग्राम...

बिजनेस डेस्कः गुरुवार को सोने और चांदी के वायदा भाव में कमजोरी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोना करीब 1,59,651 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी लगभग 2,72,391 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोने के वायदा भाव हल्की गिरावट के साथ 4,533.90 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहे थे, जबकि पिछला बंद भाव 4,545.30 डॉलर प्रति औंस था।

वहीं, Comex पर चांदी के वायदा भाव भी नरमी के साथ 75.88 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार करते दिखे। पिछले सत्र में चांदी 76.18 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!