ट्रंप का नया आक्रामक बयानः समझौते की भीख मांग रहा ईरान, वापसी का कोई रास्ता नहीं बचेगा

Edited By Updated: 26 Mar, 2026 04:41 PM

the iranian negotiators are very different and strange they are begging

Donald Trump ने ईरान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसके वार्ताकार “भीख मांग रहे हैं” और सैन्य रूप से कमजोर हो चुके हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान जल्द समझौता नहीं करता, तो हालात और खतरनाक हो जाएंगे।

International Desk: मिडल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका के  राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को लेकर एक बेहद आक्रामक बयान दिया है, जिससे वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर किए गए अपने पोस्ट में ट्रंप ने ईरान के वार्ताकारों को “अजीब” और “कमजोर” बताया। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के प्रतिनिधि अमेरिका से समझौता करने के लिए “भीख मांग रहे हैं”, क्योंकि वे सैन्य रूप से पूरी तरह कमजोर हो चुके हैं और उनके पास वापसी का कोई मौका नहीं बचा है।

PunjabKesari

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ईरान सार्वजनिक रूप से ऐसा दिखा रहा है कि वह सिर्फ अमेरिकी प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। अपने संदेश में ट्रंप ने साफ चेतावनी दी कि ईरान को जल्द गंभीर होना होगा, वरना स्थिति ऐसी हो सकती है जहां “वापसी का कोई रास्ता नहीं बचेगा”। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में युद्ध और तनाव अपने चरम पर है। इस बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यह कूटनीतिक समाधान की संभावनाओं को कमजोर कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की सख्त भाषा से दोनों देशों के बीच टकराव और बढ़ सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!