सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, 57 हजार रुपए के पार पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Edited By Updated: 07 Feb, 2023 12:17 PM

gold and silver prices rise rate of 10 grams of gold reaches beyond

सोने और चांदी के दाम आज जोरदार बढ़त के साथ दिखाई दे रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के दाम 57,000 रुपए के पार निकल गए हैं। सोने में इस समय 154 रुपए या 0.27 फीसदी की उछाल के बाद 57126 रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट देखे

बिजनेस डेस्कः सोने और चांदी के दाम आज जोरदार बढ़त के साथ दिखाई दे रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के दाम 57,000 रुपए के पार निकल गए हैं। सोने में इस समय 154 रुपए या 0.27 फीसदी की उछाल के बाद 57126 रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट देखे जा रहे हैं। आज सोने में 56994 रुपए तक के निचले स्तर देखे गए थे और ऊपरी स्तर में ये 57134 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गया था। सोने के ये दाम इसके अप्रैल वायदा के लिए हैं।

चांदी की कैसी है चमक

चांदी की चमक आज फिर बढ़ी हुई नजर आ रही है। MCX पर चांदी में पूरे 200 रुपए का उछाल देखा जा रहा है और ये 0.30 फीसदी बढ़कर 67650 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। चांदी में आज कारोबार की शुरुआत 67399 रुपए पर हुई थी और ये आज 67479 रुपए तक नीचे गई थी। चांदी के दाम आज 67599 रुपए प्रति किलो के ऊपरी स्तर पर गए थे।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम

कॉमैक्स पर आज सोने के दाम देखें तो ये 1,886.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। सोने के दाम में आज 7.25 डॉलर प्रति औंस का उछाल देखा जा रहा है। वहीं चांदी के दाम में भी बढ़त देखी जा रही है। कॉमैक्स पर चांदी आज करीब 0.45 फीसदी की मजबूती के साथ 22.328 डॉलर प्रति औंस के रेट पर कारोबार कर रही है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!