Gold-Silver latet rate: सोने-चांदी में तेजी, ₹1,50,000 के पार पहुंचा सोना, चांदी भी ₹1450 मजबूत

Edited By Updated: 30 Sep, 2026 10:32 AM

gold and silver rally gold crosses 1 50 000

सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोना 1429 रुपए मजबूत हुआ है और चांदी में 1450 रुपए की तेजी आई है। 10 ग्राम सोना 1,50,252 रुपए और एक किलोग्राम चांदी 2,26,900 रुपए पर कारोबार कर रही है।

नई दिल्लीः सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोना 1429 रुपए मजबूत हुआ है और चांदी में 1450 रुपए की तेजी आई है। 10 ग्राम सोना 1,50,252 रुपए और एक किलोग्राम चांदी 2,26,900 रुपए पर कारोबार कर रही है।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत दो महीने बाद 1.50 लाख रुपए से नीचे आई

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत दो महीने में पहली बार 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई। स्थानीय मांग में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण सोने के भाव में 1,400 रुपए की गिरावट आई है। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 1,400 रुपए टूटकर (सभी करों सहित) 1,48,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। सोने की कीमत सोमवार को 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इससे पहले सोना 31 जुलाई को इसी स्तर के आसपास था और उस समय इसका भाव 1,48,300 रुपए  प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। 

हालांकि, चांदी की कीमत (सभी करों सहित) 2.32 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत में 5,000 रुपए की गिरावट आई थी, जबकि शुक्रवार को चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!