Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Apr, 2026 06:15 PM

वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोने-चांदी की कीमतों में पिछले ढाई महीने में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 29 जनवरी के हाई लेवल से अब तक सोना ₹50,084 और ₹1,91,948 सस्ती हुई है। अमेरिका-इजराइल और ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक हालात, कच्चे...
बिजनेस डेस्कः वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोने-चांदी की कीमतों में पिछले ढाई महीने में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 29 जनवरी के हाई लेवल से अब तक सोना ₹50,084 और ₹1,91,948 सस्ती हुई है। अमेरिका-इजराइल और ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक हालात, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, डॉलर में मजबूती और अमेरिकी फेड के सख्त रुख ने कमोडिटी मार्केट को अस्थिर बनाए रखा है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए निकट भविष्य में भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की आशंका बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: MCX पर आज से लेटेस्ट सोने-चांदी का भाव
ढाई महीने में इतना गिरा भाव
29 जनवरी 2026 को MCX पर सोने का वायदा भाव 2,02,984 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। यह सोने का ऑल टाइम हाई लेवल है। वहीं, 14 अप्रैल को सोने की कीमत 1,52,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। इस तरह ढाई महीने में सोने की कीमत में 50,084 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है।
यह भी पढ़ें: Gold ETF में जबरदस्त उछाल, तीन महीने में ₹31,561 करोड़ का निवेश
1,98,000 रुपए टूट गई चांदी
MCX पर चांदी के वायदा भाव में भी बड़ी गिरावट आई है, 29 जनवरी को चांदी 4,39,337 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। आज (14 अप्रैल) चांदी 2,47,389 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। इस तरह ढाई महीने में चांदी 1,91,948 रुपए लुढ़क चुकी है।