Gold-Silver Price drop: कमोडिटी मार्केट में हलचल, 3,300 रुपए टूटा सोना, चांदी भी ₹5,000 सस्ती

Edited By Updated: 29 Aug, 2026 10:41 AM

gold drops 3 300 silver also becomes cheaper by 5 000

राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत शुक्रवार को 3,300 रुपए टूटकर 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और कारोबारियों की मुनाफावसूली से सोने में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट रही। स्थानीय कारोबारियों ने कहा कि 99.9 प्रतिशत

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत शुक्रवार को 3,300 रुपए टूटकर 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और कारोबारियों की मुनाफावसूली से सोने में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट रही। स्थानीय कारोबारियों ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,300 रुपए की गिरावट के साथ 1,62,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। बृहस्पतिवार को इसका भाव 1,65,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा था। यह सर्राफा बाजार में सोने की गिरावट का लगातार तीसरा सत्र रहा। इन तीन दिनों में सोने में कुल 4,700 रुपए यानी करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। सोना 25 अगस्त को 1,67,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा था। 

सोने की तरह चांदी भी घरेलू बाजार में 5,000 रुपए गिरकर 2,45,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले सत्र में इसका भाव 2,50,500 रुपए प्रति किलोग्राम था। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों की तेजी के बाद अमेरिकी डॉलर के 99.15 के स्तर से ऊपर मजबूत होने और कारोबारियों की लगातार तीसरे सत्र में मुनाफावसूली करने से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा। कीमती धातुओं की तस्करी बढ़ने के बीच केंद्र सरकार द्वारा सीमा शुल्क में कटौती किए जाने की खबरों का भी घरेलू सर्राफा बाजार पर दबाव रहा। 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि बढ़ती तस्करी के बीच सीमा शुल्क में कटौती की अटकलों से सोने की घरेलू कीमतों पर दबाव पड़ा और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के मुकाबले अंतर बढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,599.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। 

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि निवेशक जैक्सन होल संगोष्ठी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वार्श के भाषण का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊंचे बॉन्ड प्रतिफल के बीच वार्श को महंगाई संबंधी चिंताओं को दूर करना होगा। बाजार में उनके भाषण से नीतिगत रुख कड़ा रहने की आशंका है। अगर वह निवेशकों को आश्वस्त नहीं कर पाते हैं तो डॉलर पर दबाव आ सकता है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ने सोने के उलट रुख अपनाया और 1.51 प्रतिशत बढ़कर 70.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!