Gold Creates History: सोना हर दिन तोड़ रहा रिकॉर्ड, 1 दिन में ₹3,330 की बढ़त, कहां तक जाएगी कीमत

Edited By Updated: 22 Apr, 2025 05:55 PM

gold is breaking records every day rise of 3 330 in 1 day how far will

मंगलवार, 22 अप्रैल को सोने की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। पहली बार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1 लाख के पार पहुंच गया है। सोमवार को इसकी कीमत ₹96,670 थी।  यानि एक दिन में सोने में 3,330 रुपए की तेजी आई है। इधर, चांदी की कीमत ₹342 घटकर ₹95,900 प्रति...

बिजनेस डेस्कः मंगलवार, 22 अप्रैल को सोने की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। पहली बार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1 लाख के पार पहुंच गया है। सोमवार को इसकी कीमत ₹96,670 थी।  यानि एक दिन में सोने में 3,330 रुपए की तेजी आई है। इधर, चांदी की कीमत ₹342 घटकर ₹95,900 प्रति किलो रह गई है। जबकि 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची थी।

112 दिन में ₹23,838 महंगा हुआ सोना

1 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 था। अब ये ₹1 लाख हो गया है। चांदी भी इसी दौरान ₹9,883 बढ़ी है।

1947 से अब तक 1127 गुना बढ़ी कीमत

आजादी के समय सोना ₹88.62 प्रति 10 ग्राम था। अब यह ₹1 लाख है यानी 112741% (1127 गुना) की बढ़ोतरी!

साल के अंत तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना

गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि अगर ट्रेड वॉर और मंदी की स्थितियां बनी रहीं तो सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है, जिससे भारत में कीमत ₹1.10 लाख तक पहुंच सकती है।

तेजी के 3 बड़े कारण

ट्रेड वॉर का डर: अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी से वैश्विक मंदी का खतरा बढ़ गया है, जिससे निवेशक सोने की ओर भाग रहे हैं।

रुपया कमजोर: डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा है, जिससे आयात महंगा हो गया और सोने के दाम चढ़े हैं।

शादी का सीजन: गहनों की मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों में उछाल आया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!