सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी उछली, जानिए भाव

Edited By Updated: 09 Jun, 2023 01:15 PM

gold prices fall silver rises know the price

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमतें गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी रही हैं। वहीं, चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 अगस्त 2023 की डिलीवरी वाला सोना

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमतें गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी रही हैं। वहीं, चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 अगस्त 2023 की डिलीवरी वाला सोना मामूली गिरावट के साथ 59,872 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस सोने का लाइफ टाइम हाई लेवल 62,397 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वैश्विक बाजार की बात करें, तो शुक्रवार दोपहर सोना वायदा बढ़त के साथ और सोना हाजिर गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी की वैश्विक कीमतें हरे निशान पर ट्रेड करती दिखीं।

चांदी में उछाल

चांदी की घरेलू वायदा कीमतें शुक्रवार दोपहर बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखीं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जुलाई 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 0.26 फीसदी या 189 रुपए की बढ़त के साथ 73,859 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में शुक्रवार दोपहर बढ़त देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.05 फीसदी या 1 डॉलर की बढ़त के साथ 1979.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.03 फीसदी या 0.63 डॉलर की गिरावट के साथ 1964.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.30 फीसदी या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 24.42 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.40 फीसदी या 0.10 डॉलर की बढ़त के साथ 24.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!