10g Gold Price in India: 1,60,000 रुपए के पार पहुंचा सोने का भाव, चांदी में भी जबरदस्त तेजी

Edited By Updated: 21 Aug, 2026 10:25 AM

gold prices surpassed 1 60 220 with silver also rising sharply

10g Gold Price in India: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी आई है। MCX पर 10 ग्राम सोना 795 रुपए उछल कर 1,60,220 रुपए जबकि चांदी की कीमत में 2341 रुपए की तेजी आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,45,584 रुपए पर है।

10g Gold Price in India: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी आई है। MCX पर 10 ग्राम सोना 795 रुपए उछल कर 1,60,220 रुपए जबकि चांदी की कीमत में 2341 रुपए की तेजी आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,45,584 रुपए पर है।

सर्राफा बाजार में सोना तीन माह के उच्च स्तर पर

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई। कमजोर अमेरिकी डॉलर के बीच निवेशकों के बहुमूल्य धातुओं की ओर रुख करने से सोना 4,300 रुपए बढ़कर तीन महीने के उच्चतम स्तर 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और चांदी में 10,000 रुपए का उछाल आया। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 4,300 रुपए बढ़कर 1,62,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। 

बुधवार को यह 1,58,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह कीमती धातु 26 मई को इसी स्तर के आसपास रही थी, जब इसकी कीमत 1,62,400 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। चांदी में भी इसी तरह की तेजी देखी गई और यह पहले के 2,35,000 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 2,45,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। चांदी का कारोबार तीन जुलाई को भी इसी स्तर के आसपास हुआ था, जब इसकी कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!