हुंदै मोटर इंडिया की बिक्री दिसंबर में 6.6% बढ़कर 58,702 इकाई

Edited By Updated: 01 Jan, 2026 06:07 PM

hyundai motor india s sales increased by 6 6 in december

वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया की दिसंबर 2025 में कुल बिक्री सालाना आधार पर 6.6 प्रतिशत बढ़कर 58,702 इकाई रही। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने बयान में कहा कि इसमें घरेलू बिक्री 42,416 इकाई और 16,286 इकाई का निर्यात शामिल हैं।

नई दिल्लीः वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया की दिसंबर 2025 में कुल बिक्री सालाना आधार पर 6.6 प्रतिशत बढ़कर 58,702 इकाई रही। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने बयान में कहा कि इसमें घरेलू बिक्री 42,416 इकाई और 16,286 इकाई का निर्यात शामिल हैं। 

एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा, "जीएसटी सुधारों से मिले सकारात्मक प्रभाव के कारण हुंदै मोटर इंडिया ने दिसंबर 2025 में कुल मासिक बिक्री में 6.6 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की।" उन्होंने यह भी कहा कि दिसंबर में निर्यात में 26.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!