Daily horoscope : 2026 का नया साल लाएगा इन राशियों के लिए आनंद और उत्साह

Edited By Updated: 01 Jan, 2026 08:08 AM

rashifal in hindi

मेष : सितारा व्यापार-कारोबार के कामों में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, यत्न करने पर

मेष : सितारा व्यापार-कारोबार के कामों में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, यत्न करने पर कोई कारोबारी बाधा-मुश्किल हटेगी।

वृष: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कुछ न कुछ बेहतरी जरूर होगी, चंचल हो रहे अपने मन पर जब्त जरूर रखें।

मिथुन: खर्चों का जोर मगर अच्छा पहलू यह है कि अधिकांश खर्च जागृत ही होंगे। लेन-देन के काम भी ध्यान से करें, ताकि आपकी कोई पेमैंट न कहीं फंस जाए।

कर्क : टीचिंग, कोचिंग, ट्यूशनिंग, टूरिज्म, कंसलटैंसी, लिकर, होटलिंग का काम करने वालों को अपने कामों में पर्याप्त लाभ मिलेगा।

सिंह : किसी अफसर के सॉफ्ट रुख के कारण आपको अपनी किसी समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी, विरोधी कमजोर, तेजहीन रहेंगे।

कन्या : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में रुचि रहेगी, इज्जत-मान की प्रप्ति।

Tarot Card Rashifal (1st january): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 1 जनवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 1 जनवरी- आपकी नज़रों ने समझा प्यार के काबिल मुझे

तुला:  खान-पान संभल-संभाल कर तथा परहेज के साथ करें क्योंकि पूरा परहेज रखने के बावजूद पेट बिगड़ा-बिगड़ा सा रहेगा।

वृश्चिक: व्यापार तथा कामकाज की दशा सुखद, पारिवारिक मोर्चा पर तालमेल, सद्भाव, सौहार्द बना रहेगा, सैर-सफर के लिए मन राजी रहेगा।

धनु : कमजोर सितारा तथा डावांडोल मन: स्थिति के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने और उसे आगे बढ़ाने से बचेंगे।

मकर:  यत्न करने पर आपकी भागदौड़ सफल होगी, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग भी मैच्योर होगी, मगर घटिया लोगों से सावधानी रखें।

कुंभ: प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।

मीन : मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर एक्टिव तथा इफैक्टिव रखेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!