इंडिया सीमेंट्स का मुनाफा मार्च तिमाही में 14.68 करोड़ रुपए, आमदनी घटी

Edited By Updated: 26 Apr, 2025 06:13 PM

india cements  profit in march quarter is rs 14 68 crore income decreased

आदित्य बिड़ला समूह की इंडिया सीमेंट्स लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 14.68 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में कंपनी को 60.55 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था। इंडिया सीमेंट्स ने...

नई दिल्लीः आदित्य बिड़ला समूह की इंडिया सीमेंट्स लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 14.68 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में कंपनी को 60.55 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था। इंडिया सीमेंट्स ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा गया कि मार्च तिमाही में उसकी परिचालन आय 3.11 प्रतिशत घटकर 1,197.30 करोड़ रुपए रही, जो 2023-24 की समान तिमाही में 1,235.74 करोड़ रुपए थी। 

मार्च तिमाही में इंडिया सीमेंट्स का कुल खर्च मामूली गिरावट के साथ 1,313.2 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान कुल आय 2.52 प्रतिशत घटकर 1,255.66 करोड़ रुपए रही। पिछले वित्त वर्ष के लिए, इंडिया सीमेंट्स का शुद्ध घाटा कम होकर 143.88 करोड़ रुपए रहा, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 227.34 करोड़ रुपए था। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 13.81 प्रतिशत घटकर 4,357.41 करोड़ रुपए रही।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!