भारत का चाय उत्पादन जून में 9% घटकर 13.35 करोड़ किलोग्राम

Edited By Updated: 04 Aug, 2025 02:34 PM

india s tea production fell by nine percent to 133 5 million kg in june

भारत का चाय उत्पादन जून में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत घटकर 13.35 करोड़ किलोग्राम रह गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जून 2024 में देश में 14.67 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था। भारतीय चाय संघ के अनुसार, उत्पादन में गिरावट प्रतिकूल मौसम और...

कोलकाताः भारत का चाय उत्पादन जून में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत घटकर 13.35 करोड़ किलोग्राम रह गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जून 2024 में देश में 14.67 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था। भारतीय चाय संघ के अनुसार, उत्पादन में गिरावट प्रतिकूल मौसम और कीटों के हमले के कारण हुई। पश्चिम बंगाल और असम सहित उत्तर भारत में उत्पादन जून में घटकर 11.25 करोड़ किलोग्राम रह गया जबकि पिछले साल जून में यह 12.15 करोड़ किलोग्राम था। 

दक्षिण भारत में भी उत्पादन जून में घटकर 2.09 करोड़ किलोग्राम रह गया, जबकि 2024 के इसी महीने में यह 2.52 करोड़ किलोग्राम था। बड़े एवं संगठित बागान मालिकों ने जून में 5.52 करोड़ किलोग्राम उत्पादन किया, जो 2024 के इसी महीने के 6.83 करोड़ किलोग्राम से कम है। छोटे उत्पादकों द्वारा उत्पादन इस महीने 6.82 करोड़ किलोग्राम रहा, जो पिछले वर्ष जून में 7.83 करोड़ किलोग्राम से कम है। ‘सीटीसी' (क्रश, टियर, कर्ल) किस्म का उत्पादन 11.78 करोड़ किलोग्राम रहा। ‘ऑर्थोडॉक्स' (परम्परागत) किस्म का 1.38 करोड़ किलोग्राम और ‘ग्रीन टी' का 18.4 लाख किलोग्राम उत्पादन हुआ। 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!