देश की प्रौद्योगिकी स्टार्टअप कंपनियों ने पहली तिमाही में 2.5 अरब डॉलर का वित्तपोषण जुटाया

Edited By Updated: 24 Mar, 2025 04:25 PM

india s technology startups raised 2 5 billion in funding

भारत की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों ने 2025 की पहली तिमाही में 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। यह राशि इससे पिछली तिमाही की तुलना में 13.64 प्रतिशत और सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत अधिक है। बाजार आसूचना मंच ‘ट्रैक्सन' की एक रिपोर्ट में...

नई दिल्लीः भारत की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों ने 2025 की पहली तिमाही में 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। यह राशि इससे पिछली तिमाही की तुलना में 13.64 प्रतिशत और सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत अधिक है। बाजार आसूचना मंच ‘ट्रैक्सन' की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत इस उपलब्धि के साथ अमेरिका और ब्रिटेन के बाद तीसरा सबसे अधिक वित्तपोषण पाने वाला देश बन गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2025 की पहली तिमाही में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र वाहन प्रौद्योगिकी, उद्यम अनुप्रयोग और खुदरा थे। 

अग्रिम स्तर के उद्यमों ने 2025 की पहली तिमाही में कुल 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर का वित्तपोषण हासिल किया। यह राशि सालाना आधार पर 38.46 प्रतिशत अधिक है। कुछ स्टार्टअप इकाइयों ने कारोबार शुरू करने के लिए कुल 15.7 करोड़ डॉलर जुटाए। वहीं शुरुआती चरण की स्टार्टअप इकाइयों को कुल 52.8 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण मिला।  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!