भारतीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र का राजस्व चालू वित्त वर्ष में 5.1% बढ़ने का अनुमान: नैसकॉम

Edited By Updated: 24 Feb, 2025 03:03 PM

indian technology sector revenue expected to grow 5 1 in current fiscal

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र का राजस्व वित्त वर्ष 2024-25 में 5.1 प्रतिशत बढ़कर 282.6 अरब डॉलर होने का अनुमान है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संगठन नैसकॉम के ‘टेक्नोलॉजी लीडरशिप फोरम' में इसके अध्यक्ष राजेश नांबियार ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष...

मुंबईः सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र का राजस्व वित्त वर्ष 2024-25 में 5.1 प्रतिशत बढ़कर 282.6 अरब डॉलर होने का अनुमान है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संगठन नैसकॉम के ‘टेक्नोलॉजी लीडरशिप फोरम' में इसके अध्यक्ष राजेश नांबियार ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में उद्योग का राजस्व 300 अरब अमेरिकी डॉलर के पार पहुंचने की संभावना है, जो वित्त वर्ष 2024-25 के स्तर से करीब छह प्रतिशत अधिक है। 

वित्त वर्ष 2025 में कारोबारी नतीजों पर टिप्पणी करते हुए नांबियार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारे आसपास जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखते हुए यह एक अच्छा परिणाम है।'' नैसकॉम के अनुमानों के अनुसार, इस साल प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत लोगों की संख्या 1.26 लाख बढ़कर 58 लाख हो गई। पारंपरिक आईटी सेवा कंपनियों का वित्त वर्ष 2024-25 का राजस्व 4.3 प्रतिशत बढ़कर 137.1 अरब अमरीकी डॉलर हो जाएगा, जबकि ‘बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग' का राजस्व 4.7 प्रतिशत बढ़कर 54.6 अरब डॉलर रहेगा।

इंजीनियरिंग अनुसंधान एवं विकास कंपनियों की राजस्व वृद्धि सबसे अधिक सात प्रतिशत की दर से बढ़ने और इसके 55.6 अरब डॉलर रहने की संभावना है। कंपनियों का घरेलू राजस्व सात प्रतिशत बढ़कर 58.2 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा, जो निर्यात राजस्व में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक है जिसके 224.4 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है। नांबियार ने कहा कि राजस्व विभाजन के नजरिये से निर्यात राजस्व वैश्विक बहुराष्ट्रीय कंपनियों और भारत स्थित कंपनियों के बीच समान रूप से विभाजित होता है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!