Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Feb, 2026 01:22 PM

16 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में IPO गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। हालांकि नए इश्यू ज्यादा नहीं हैं, लेकिन बड़ी कंपनियों की लिस्टिंग और कुछ नए ऑफर से बाजार में हलचल बनी रहेगी। एआई, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और सप्लाई चेन...
बिजनेस डेस्कः 16 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में IPO गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। हालांकि नए इश्यू ज्यादा नहीं हैं, लेकिन बड़ी कंपनियों की लिस्टिंग और कुछ नए ऑफर से बाजार में हलचल बनी रहेगी। एआई, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और सप्लाई चेन जैसे सेक्टर निवेशकों के रडार पर रहेंगे।
16 फरवरी को बड़ी लिस्टिंग
16 फरवरी को दो प्रमुख कंपनियां NSE और BSE पर लिस्ट होंगी। पहली है Fractal Analytics, जो डेटा और एआई सॉल्यूशंस में काम करती है। इसका करीब 2833.90 करोड़ रुपए का IPO 2.66 गुना सब्सक्राइब हुआ।
दूसरी कंपनी है Aye Finance, जो माइक्रो और स्मॉल बिजनेस को लोन देने वाली NBFC है। इसका 1010 करोड़ रुपए का इश्यू लगभग 97 फीसदी सब्सक्राइब हुआ। इसके अलावा 19 फरवरी को Marushika Technology SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगी।
फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज का SME IPO
Fractal Industries का IPO 16 से 18 फरवरी तक खुलेगा और BSE SME पर लिस्ट होगा। 49 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू के लिए प्राइस बैंड 205–216 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी गारमेंट्स डिजाइन, सोर्सिंग और सप्लाई चेन सेवाएं देती है और जुटाई गई राशि वर्किंग कैपिटल व सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों में लगाएगी।
हेल्थकेयर में गौडियम IVF का IPO
Gaudium IVF का IPO 20 से 24 फरवरी तक खुलेगा और NSE-BSE पर लिस्ट होगा। यह कंपनी कई राज्यों में IVF सेंटर चलाती है और महिलाओं की हेल्थकेयर सेवाओं पर फोकस करती है। प्राइस बैंड और लॉट साइज की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।
निवेशकों के लिए अहम बात
इस हफ्ते की लिस्टिंग और नए इश्यू से बाजार में अच्छी गतिविधि देखने को मिल सकती है। हालांकि निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स, सब्सक्रिप्शन डेटा और GMP जैसी जानकारी पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहता है।