ब्रिटानिया को पछाड़ नंबर-2 बनी ITC, अब नेस्ले से होगा टॉप के लिए मुकाबला

Edited By Updated: 29 Jun, 2024 02:23 PM

itc overtook britannia to become number 2 now it will compete

देश की सबसे प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में से एक आईटीसी ने एक नया मुकाम हासिल किया है। आईटीसी अब ब्रिटानिया को पीछे छोड़कर पैकेज्ड फूड सेगमेंट की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। अब आईटीसी का मुकाबला पहले स्थान पर काबिज मल्टीनेशनल एफएमसीजी कंपनी नेस्ले...

बिजनेस डेस्कः देश की सबसे प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में से एक आईटीसी ने एक नया मुकाम हासिल किया है। आईटीसी अब ब्रिटानिया को पीछे छोड़कर पैकेज्ड फूड सेगमेंट की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। अब आईटीसी का मुकाबला पहले स्थान पर काबिज मल्टीनेशनल एफएमसीजी कंपनी नेस्ले से होगा।

पहली बार ब्रिटानिया से आगे हुई ITC

आईटीसी ने यह मुकाम बिक्री के हिसाब से हासिल किया है यानी बिक्री के मामले में पैकेज्ड फूड सेगमेंट में आईटीसी से आगे सिर्फ नेस्ले है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब पैकेज्ड फूड के मामले में आईटीसी की बिक्री ब्रिटानिया से ज्यादा हुई है। आईटीसी पैकेज्ड फूड सेगमेंट में कई उत्पाद बेचती है। आईटीसी के प्रमुख उत्पादों में आशीर्वाद आटा, बिंगो पोटैटो चिप्स, सनफीस्ट बिस्किट आदि शामिल हैं।

ITC और ब्रिटानिया की बिक्री

आईटीसी की हाल ही में जारी सालाना रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में उसके फूड बिजनेस की बिक्री 17,194.5 करोड़ रुपए रही है। इसमें घरेलू बिक्री और निर्यात दोनों के आंकड़े शामिल हैं। दूसरी ओर पिछले वित्त वर्ष के दौरान ब्रिटानिया के फूड बिजनेस की कुल बिक्री 16,769.2 करोड़ रुपए की रही है।

ITC से इतना आगे है नेस्ले

वहीं बीते वित्त वर्ष में नेस्ले इंडिया की बिक्री का आंकड़ा 24,275.5 करोड़ रुपए का रहा है। हालांकि कंपनी के द्वारा जनवरी-दिसंबर से अप्रैल-मार्च में वित्त वर्ष शिफ्ट करने से बिक्री का यह आंकड़ा 12 महीने के बजाय 15 महीने का है। 12 महीने के हिसाब से देखें तो भी नेस्ले की भारतीय इकाई अपनी स्थानीय प्रतिस्पर्धियों से आगे है। अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के 12 महीनों में नेस्ले इंडिया की बिक्री 19,563 करोड़ रुपए रही है, जो दूसरे नंबर की कंपनी आईटीसी के फूड बिजनेस की बिक्री की तुलना में ज्यादा है।

आशीर्वाद आटे ने दिया प्रमुख योगदान

आईटीसी को फूड बिजनेस में पहली बार दूसरा पायदान दिलाने में आटे के भाव में आई तेजी सबसे प्रमुख कारण है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान देश में आटे की कीमतों में 7 से 8 फीसदी की तेजी आई है। कंपनी के फूड बिजनेस की कुल बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान पैकेज्ड आटा ब्रांड आशीर्वाद का रहा है। ओवरऑल आईटीसी के फूड बिजनेस की बिक्री में बीते वित्त वर्ष के दौरान 9 फीसदी की तेजी आई है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!