ITC ने 2035 तक आठ लाख करोड़ रुपए के FMCG बाजार का रखा लक्ष्य

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 12:47 PM

itc targets 8 lakh crore fmcg market by 2035

आईटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने कहा कि कंपनी को वर्ष 2035 तक अपने एफएमसीजी बाजार के लगभग आठ लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी ब्रांड निर्माण, डिजिटल वाणिज्य के विस्तार और रणनीतिक अधिग्रहणों के जरिये

नई दिल्लीः आईटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने कहा कि कंपनी को वर्ष 2035 तक अपने एफएमसीजी बाजार के लगभग आठ लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी ब्रांड निर्माण, डिजिटल वाणिज्य के विस्तार और रणनीतिक अधिग्रहणों के जरिये अपनी स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए पुरी ने कहा कि भारतीय एफएमसीजी बाजार ''उल्लेखनीय विस्तार'' के लिए तैयार है क्योंकि देश का उपभोक्ता परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। 

उन्होंने कहा, ''आकांक्षी भारत का उदय, प्रीमीयमीकरण, जेन-जेड और जेन-अल्फा उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या, डिजिटल पहुंच का विस्तार और त्वरित वाणिज्य (क्विक कॉमर्स) का बढ़ता चलन उत्पाद श्रेणियों, वितरण माध्यमों और उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है।'' पुरी ने कहा कि इन रुझानों का लाभ उठाने के लिए आईटीसी कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित उपभोक्ता अंतर्दृष्टि प्रणाली का उपयोग कर रही है जिससे सूक्ष्म स्तर पर उपभोक्ताओं का वर्गीकरण संभव हो रहा है और उनकी बदलती जरूरतों, जीवनशैली तथा उपभोग के अवसरों के अनुरूप अलग-अलग उत्पाद विकसित किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ''वर्ष 2035 तक कंपनी का लक्षित बाजार लगभग आठ लाख करोड़ रुपए का होने का अनुमान है जो वृद्धि की अपार संभावनाओं को दर्शाता है। भारत का उपभोक्ता परिदृश्य भी तेजी से बदल रहा है।'' पुरी ने कहा कि आईटीसी के दैनिक उपभोग की वस्तुओं (एफएमसीजी) कारोबार ने मजबूत वृद्धि बनाए रखी है। कंपनी के पास अब 30 से अधिक विश्वस्तरीय एफएमसीजी ब्रांड हैं। इनसे प्राप्त राजस्व वित्त वर्ष 2020-21 के लगभग 14,720 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 24,200 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। साथ ही लाभप्रदता में भी लगातार सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, ''एफएमसीजी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बनने की हमारी आकांक्षा इसी व्यापक दृष्टि पर आधारित है।''  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!