4,843 करोड़ लौटाकर फिर ट्रेडिंग की तैयारी में Jane Street, SEBI के निर्देशों का किया पालन

Edited By Updated: 14 Jul, 2025 11:49 AM

jane street is ready to resume trading after returning rs 4 843 crore

अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म Jane Street Group एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में वापसी की तैयारी में है। कंपनी ने बाजार नियामक SEBI के निर्देशों के अनुसार, गलत तरीके से अर्जित माने गए ₹4,843.5 करोड़ (करीब $564 मिलियन) वापस लौटा दिए हैं। SEBI ने 3 जुलाई को...

बिजनेस डेस्कः अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म Jane Street Group एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में वापसी की तैयारी में है। कंपनी ने बाजार नियामक SEBI के निर्देशों के अनुसार, गलत तरीके से अर्जित माने गए ₹4,843.5 करोड़ (करीब $564 मिलियन) वापस लौटा दिए हैं। SEBI ने 3 जुलाई को अंतरिम आदेश में यह निर्देश जारी किया था कि Jane Street को यह पूरी राशि किसी भारतीय शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में जमा करनी होगी। कंपनी ने अब इन पैसों को सेबी के नियंत्रण वाले एस्‍क्रो अकाउंट (Escrow Account) में जमा करा दिए हैं।

क्या है मामला?

SEBI ने Jane Street पर आरोप लगाया था कि कंपनी ने भारतीय शेयर बाजार में गलत तरीके से ट्रेडिंग कर अनुचित लाभ कमाया। इसके बाद SEBI ने कंपनी की सभी ट्रेडिंग गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही बैंक, डिपॉजिटरी, कस्टोडियन और रजिस्ट्रार को निर्देश दिया गया था कि वे कंपनी के किसी भी एसेट ट्रांसफर या छेड़छाड़ पर रोक लगाएं।

कंपनी ने मानी सभी शर्तें

सूत्रों के मुताबिक, Jane Street ने अब SEBI की सभी शर्तों का पालन कर लिया है और पूरी राशि escrow खाते में जमा करा दी है। माना जा रहा है कि इन शर्तों के पालन के बाद कंपनी को भारतीय शेयर बाजार में दोबारा ट्रेडिंग की अनुमति मिल सकती है, हालांकि SEBI की ओर से अभी तक कोई अंतिम निर्णय जारी नहीं हुआ है।

आगे क्या?

SEBI ने कहा है कि यदि Jane Street विस्तृत जांच में निर्दोष पाई जाती है, तो जब्त लाभ वापस किए जा सकते हैं। कंपनी को उचित सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। भविष्य में कंपनी की सभी ट्रेडिंग गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Jane Street का पक्ष

Jane Street ने SEBI के आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि नियामक को एक सामान्य हेजिंग रणनीति को लेकर गलतफहमी हुई है। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि पूरी जांच के बाद उसके खिलाफ लगे सभी प्रतिबंध हट जाएंगे।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!