Multibagger Stock: 1 साल में 678% तक चढ़ा यह मल्टीबैगर शेयर, अब कंपनी देगी बोनस शेयर का तोहफा

Edited By Updated: 26 Oct, 2026 05:12 PM

this multibagger stock has surged by up to 678 in one year

शेयर बाजार में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी इंडस फाइनेंस लिमिटेड (Indus Finance Limited) का शेयर अपने शानदार रिटर्न को लेकर चर्चा में है। बीते एक साल में शेयर ने करीब 677.88 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अब कंपनी ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर

नई दिल्लीः शेयर बाजार में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी इंडस फाइनेंस लिमिटेड (Indus Finance Limited) का शेयर अपने शानदार रिटर्न को लेकर चर्चा में है। बीते एक साल में शेयर ने करीब 677.88 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अब कंपनी ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव मंजूर किया है। इससे शेयरधारकों की नजर कंपनी की आगामी रिकॉर्ड डेट पर टिकी है।

5:9 के अनुपात में मिलेंगे बोनस शेयर

कंपनी के निदेशक मंडल ने 5:9 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने की सिफारिश को मंजूरी दी है। इस अनुपात के अनुसार, पात्र शेयरधारकों को प्रत्येक 9 मौजूदा शेयरों पर 5 नए इक्विटी शेयर मुफ्त मिलेंगे। कंपनी के शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपए है।

हालांकि, बोनस शेयर पाने के लिए पात्रता तय करने वाली रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। कंपनी की ओर से निर्धारित रिकॉर्ड डेट तक शेयर रखने वाले पात्र निवेशक ही इस बोनस इश्यू का लाभ उठा सकेंगे।

शेयर ने दिया 3 साल में 1,925% से ज्यादा रिटर्न

शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 23 अक्टूबर को इंडस फाइनेंस का शेयर 1.99 प्रतिशत गिरकर 366.85 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक सप्ताह में इसमें 5.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

इसके बावजूद लंबी अवधि में शेयर का प्रदर्शन मजबूत रहा है। पिछले तीन महीनों में इसने 144.32 प्रतिशत, छह महीनों में 390 प्रतिशत और एक साल में करीब 677.88 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। साल 2026 में अब तक इसका रिटर्न लगभग 630 प्रतिशत बताया गया है।

वहीं, दो साल में शेयर ने 1,550.99 प्रतिशत और तीन साल में 1,925.68 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, शेयर में बीते दिनों आई गिरावट के बीच निवेशकों के लिए आगे की चाल पर नजर रखना जरूरी होगा। बोनस शेयर जारी होने से शेयरों की संख्या बढ़ती है, लेकिन इससे निवेश के कुल मूल्य में अपने आप बढ़ोतरी नहीं होती।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!