Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Oct, 2026 11:09 AM

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए अहम अपडेट है। करीब ₹30,200 करोड़ के इस आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस फाइनल हो चुका है। अब निवेशकों की नजर 28 अक्टूबर को होने वाली शेयरों की लिस्टिंग पर है।
नई दिल्लीः जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए अहम अपडेट है। करीब ₹30,200 करोड़ के इस आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस फाइनल हो चुका है। अब निवेशकों की नजर 28 अक्टूबर को होने वाली शेयरों की लिस्टिंग पर है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने वाले हैं।
आईपीओ को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में कई निवेशक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उन्हें शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं और कितने शेयर मिले हैं। निवेशक रजिस्ट्रार KFin Technologies, बीएसई और एनएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Jio Platforms IPO Allotment Status: डायरेक्ट लिंक
निवेशक नीचे दिए गए लिंक के जरिए अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
KFin https://ipostatus.kfintech.com/
BSE: https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
NSE: https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
KFintech पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
- सबसे पहले https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं।
- कंपनी की सूची में Jio Platforms चुनें।
- PAN या एप्लीकेशन नंबर के विकल्प का चयन करें।
- संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।
BSE की वेबसाइट पर कैसे देखें स्टेटस?
- बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए अलॉटमेंट चेक लिंक को खोलें।
- इश्यू टाइप में Equity चुनें।
- इश्यू के नाम में Jio Platforms Limited का विकल्प चुनें।
- अपना PAN या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा भरकर सबमिट करें। इसके बाद आपको अलॉटमेंट की जानकारी मिल जाएगी।
NSE पर ऐसे चेक करें शेयरों का अलॉटमेंट
- https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids पर जाएं।
- Equity and SME IPO Bid Details विकल्प चुनें।
- Select Symbol में JPL चुनें।
- PAN या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- सबमिट करते ही अलॉटमेंट से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था IPO
जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर के बीच खुला था। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इसे कुल 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की श्रेणी 70.55 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) की श्रेणी 14 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी 2.72 गुना सब्सक्राइब हुई।
आईपीओ को एक करोड़ से अधिक आवेदन मिलने की भी जानकारी सामने आई थी। अब निवेशकों की नजर 28 अक्टूबर की लिस्टिंग पर है, जहां शेयरों के बाजार में प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहेंगी।