विरल देसाई होंगे नाइट फ्रैंक इंडिया के सीईओ, अगले साल अप्रैल में संभालेंगे कमान

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 03:19 AM

knight frank india ceo viral desai will take over in april next year

रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया ने विरल देसाई को अगले साल अप्रैल से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है।

नई दिल्लीः रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया ने विरल देसाई को अगले साल अप्रैल से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है। देसाई 2007 में नाइट फ्रैंक से जुड़े थे और फिलहाल वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक-लेनदेन हैं। वह ऑक्यूपियर स्ट्रैटेजी एंड सॉल्यूशंस (ओएसएस), औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स, पूंजी बाजार और खुदरा एजेंसी कारोबार की जिम्मेदारी संभालते हैं।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नई भूमिका में देसाई कारोबार की सभी सेवाओं की प्रत्यक्ष निगरानी करेंगे और कंपनी की वृद्धि के अगले चरण के लिए एकीकृत नेतृत्व ढांचा प्रदान करेंगे। नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल हैं।

नाइट फ्रैंक के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सीईओ क्रेग शुट ने देसाई की नियुक्ति पर कहा कि भारत कंपनी के सबसे महत्वपूर्ण और सफल वैश्विक कारोबारों में से एक है और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के साथ कंपनी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में इसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है। मुंबई स्थित नाइट फ्रैंक इंडिया के प्रमुख शहरों में 2,000 से अधिक विशेषज्ञ हैं। यह लंदन मुख्यालय वाली वैश्विक संपत्ति सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक एलएलपी का हिस्सा है।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!