कुसुमगर के IPO को आखिरी दिन 128.85 गुना बोलियां मिलीं

Edited By Updated: 11 Jul, 2026 01:43 PM

kusumgar s ipo received bids 128 85 times the issue size on the final day

कुसुमगर लिमिटेड के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के आखिरी दिन कुल 128.85 गुना बोलियां मिलीं। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 650 करोड़ रुपए के इस आईपीओ में 1,14,68,094 शेयरों के मुकाबले 1,47,76,17,435 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

नई दिल्लीः कुसुमगर लिमिटेड के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के आखिरी दिन कुल 128.85 गुना बोलियां मिलीं। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 650 करोड़ रुपए के इस आईपीओ में 1,14,68,094 शेयरों के मुकाबले 1,47,76,17,435 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। क्यूआईबी (पात्र संस्थागत खरीदारों) के लिए आरक्षित हिस्से को 284.10 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 165.46 गुना और खुदरा निवेशकों के कोटे को 26.47 गुना अभिदान मिला। आईपीओ का मूल्य दायरा 398 रुपए से 419 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था। 

कुसुमगर आईपीओ को बृहस्पतिवार को बोली के पहले दिन ही पूरा अभिदान मिल गया था। यह आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। चूंकि यह निर्गम ओएफएस है, इसलिए मुंबई की इस कंपनी को कोई पैसा नहीं मिलेगा और सारा कोष शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगा। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 193.9 करोड़ रुपए जुटाए हैं। वर्ष 1990 में शुरू हुई कुसुमगर लिमिटेड बुने हुए, कोटेड और लैमिनेटेड सिंथेटिक फैब्रिक बनाती है, जिन्हें इंजीनियरर्ड फैब्रिक कहा जाता है। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!