Why Share Market Crash Today: खुलते ही मार्केट क्रैश, जान लें बाजार में गिरावट की 3 बड़ी वजहें

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 11:05 AM

market crashes right at the open know 3 major reasons behind decline

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते ओपनिंग के साथ ही बाजार में तेज बिकवाली हावी हो गई और BSE Sensex व Nifty 50 बुरी तरह टूट गए।

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते ओपनिंग के साथ ही बाजार में तेज बिकवाली हावी हो गई और BSE Sensex व Nifty 50 बुरी तरह टूट गए।

बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,583 के मुकाबले गिरकर 72,565 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 72,391 तक फिसल गया यानी ओपनिंग के साथ ही यह इंडेक्स करीब 1190 अंकों तक टूट गया।

वहीं एनएसई का निफ्टी 50 भी 22,819 के पिछले बंद के मुकाबले 22,549 पर खुला और गिरकर 22,470 तक पहुंच गया, जिससे इसमें करीब 349 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव

बाजार की इस गिरावट में बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। Axis Bank, Kotak Mahindra Bank, HDFC Bank, ICICI Bank और State Bank of India के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली।

इसके अलावा लार्जकैप स्टॉक्स में Bajaj Finance और Bharti Airtel भी कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आए।

गिरावट के 3 बड़े कारण

ग्लोबल बाजारों में गिरावट: एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली और Gift Nifty में कमजोरी का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा।
क्रूड ऑयल में उछाल: Brent Crude Oil 116 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जिससे महंगाई की चिंता बढ़ी।
मिडिल ईस्ट तनाव: Donald Trump के ईरान पर सख्त रुख से वैश्विक तनाव बढ़ा, जिसका असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!