क्रैश के बाद जबरदस्त कमबैक! MCX-COMEX पर सोने की कीमतों में तेजी, 2388 रुपए महंगा हुआ Gold

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 06:30 PM

massive comeback after the crash mcx comex gold prices surge

सोने के बाजार में पिछले 48 घंटों के दौरान जो हलचल देखने को मिली है। कल और आज सुबह की भारी बिकवाली के बाद दोपहर के सत्र में कीमतों में अचानक रिकवरी दर्ज की गई। बाजार में आई इस वापसी को विशेषज्ञ डेड कैट बाउंस या फिर निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग का...

बिजनेस डेस्कः सोने के बाजार में पिछले 48 घंटों के दौरान जो हलचल देखने को मिली है। कल और आज सुबह की भारी बिकवाली के बाद दोपहर के सत्र में कीमतों में अचानक रिकवरी दर्ज की गई। बाजार में आई इस वापसी को विशेषज्ञ डेड कैट बाउंस या फिर निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग का नतीजा मान रहे हैं।

MCX पर सोने की कीमतों में शाम करीब 6 बजे के बाद 2388 रुपए यानी 1.62 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इस उछाल के बाद सोने का भाव बढ़कर 1,50,141 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

हालांकि चांदी में गिरावट का सिलसिला अब भी जारी है लेकिन बिकवाली की रफ्तार पहले के मुकाबले धीमी हुई है। MCX पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 6,789 रुपए यानी 2.56 फीसदी टूटकर 2,58,863 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई है।

गिरावट के बाद अचानक तेजी की वजहें

वैल्यू बाइंग

हालिया सत्रों में सोने-चांदी की कीमतों में 20–30 फीसदी तक की तेज गिरावट आई थी। ऐसे में बड़े ज्वेलर्स और दीर्घकालिक निवेशकों ने निचले स्तरों को खरीदारी का मौका माना, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।

शॉर्ट कवरिंग

गिरावट पर दांव लगाने वाले सट्टेबाजों ने मुनाफावसूली के लिए अपनी शॉर्ट पोजीशन कवर की। इस शॉर्ट कवरिंग से डिमांड बढ़ी और कीमतों में रिकवरी देखने को मिली।

ग्लोबल मार्केट से सपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में सुधार देखने को मिला है। COMEX पर सोना फिर से 4,757 डॉलर और चांदी 83 डॉलर के स्तर के ऊपर पहुंच गई, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!